रातू (रांची): रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली स्थित राइस मिल के पास एक भीषण सड़क हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रंजिता एक्का झारखंड हाईकोर्ट में तैनात थीं और ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि वह सड़क पर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रातू थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है एवं हादसे के कारणों की जांच कर रही है
खूंटी/ गत दिनों खूंटी के मुरहू में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान लगातार तीन दिनों तक मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा उपद्रव मचाते हुए शोभायात्रा में सैंकड़ो लोगों ने पूर्वग्रह से ग्रसित होकर सुनियोजित तरीके से वर्षों से निकलने वाले शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर व्यवधान डालते हुए पथराव किया। आक्रोश में घटना के विरोध में आस-पास के हिन्दुओं ने लगातार दो दिनों तक अपने सभी प्रतिष्ठान मुरहू से लेकर खूंटी तक बन्द रखा। इस घटना से हिन्दुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त आज भी है। इस संवेदनशील घटना को देखते हुए आज बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो ने खूंटी एवं मुरहू क्षेत्र का दौरा किया, और घटना के सन्दर्भ में पुरी जानकारी एकत्र की। तथा इस सन्दर्भ में एक बैठक भी खूंटी में आहूत हुई। बैठक में बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि बहुत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि राम, कृष्ण की धरती में ही उनके पर्व त्यौहार हम अपने परिवार के साथ शांति से नहीं मना सकते। उन्होंने बतलाया कि प्रदेश में राँची के मांडर थाना क्षेत्र, गढ़वा के रमकंडा, धनबाद, बोकारो एवं हजारीबाग में भी घटनाएं घटी है। इस सम्बन्ध में विहिप झारखण्ड प्रान्त का एक प्रतिनिधिमण्डल शीघ्र प्रशासन के आलाधिकारीयों से मिलकर स्थिति से अवगत कराएगी एवं महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर अपनी बातें रखेंगे। आगे सख्त लहजे में कहा कि यदि प्रशासन कहीं भी मूल दोषी को छोड़कर पीड़ित या निर्दोषों पर एक तरफ़ा कार्रवाई करती है तो हम पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में रांची विभाग संयोजक अंकित सिंह, विभाग सह संयोजक, विशाल कुमार साहू, विहिप जिला अध्यक्ष श्री विनोद जायसवाल विहिप उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष श्री अनूप साहू, महामंत्री श्री जितेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष मिश्रा, श्री जय प्रकाश भाला, श्री संजीव चौरसिया, बजरंग दल जिला संयोजक श्री मुकेश जायसवाल, सह संयोजक प्रकाश अधिकारी, गौरक्षा प्रमुख अभिषेक कुमार उपस्थित थे।
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक-27.03.2026 को रामनवमी पर्व को लेकर अलग-अलग क्षेत्रो से जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोगों में से कुछ लोगो का भीड़ में मोबाईल फोन गुम हो गया, इस संबंध में चुटिया थाना में सनहा दर्ज किया गया और जाँच प्रारम्भकिया गया। जाँच के क्रम में पता चला कि बंगाल के चोर द्वारा तपोवन मंदिर में शामिल जुलूस और विभिन्न जुलूसो से मोबाईल फोन की चोरी की गई है। जाँच के क्रम क्रम में दिनांक 31.03.2026 को संध्या गश्ती के समय राँची रेलवे स्टेशन के आस-पास सघन जाँच और पुछताछ किया जा रहा था। जांच के कम में 03 संदिग्ध व्यक्यिों से गहन पूछताछ की गई, पूछताछ के कम में उनके द्वारा बताया गया कि पुरुलिया बंगाल में रहते है और विभिन्न शहरो में जाकर भीड़ वाले ईलाके में शामिल होकर मोबाईल फोन चोरी करके जमा करते है और बंगाल में जाकर बेच देते है। इस संबंध में चुटिया थाना कांड सं0-38/26, दिनांक-31.03.2026, धारा-112/317 (5)/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से चोरी के कुल 16 मोबाईल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-
1. भागीरथ सिंह उम्र 23 वर्ष पे० राम सिंह सा० पिथाटी, थाना आरसा, जिला-पुरुलिया (प० बंगाल)
2. सूरज सिंह उम्र-19 वर्ष पे० राजू सिंह सा० पिघाटी, थाना आरसा, जिला-पुरूलिया (प०बंगाल)।
3. कृष्णा माली उम्र-19 वर्ष पे० शेरू माली सा० खूर्पिया गेट, उधम सिंह नगर, थाना-किछा कोतवाली, जिला-रूद्रपुर (उतराखंड)।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
1. मोबाईल फोन-16 छापामारी दल के सदस्यः-
चुटिया थाना के पुलिस पदाधिकारी / सशस्त्र बल।
रांची। नगर क्षेत्र रांची हो रही छिन्नतई की घटनाओं को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा कांडों की समीक्षा की गई थी एवं कांड के उद्दभेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में दिनांक-31.03.2026 एवं 01.04.2026 को अरगोड़ा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में छापामारी कर तीन अलग-अलग घटनाओं का उदभेदन किया गया, जिसमें चैन एवं मोबाईल छिन्नतई से संबंधित घटनाओं में संलिप्त चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया है। घर में घुसकर चोरी करने की घटनाओं में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गैस सिलेन्डर चोरी करने वाली घटनाओं में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के गिरफ्तारी पश्चात पुछताछ के क्रम में अरगोड़ा थाना के अलावे रांची जिला के अन्य थानों के कांडों का उद्भदन हुआ है। इन अपराधियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से राँची जिला के चैन
छिन्नतई एवं अन्य चोरी की घटनाओं पर अकुंश लग सकेगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
1. मो० सद्दाम उर्फ पगला कोरेन्ट उर्फ सद्दाम उर्फ मो० सदाम पे० मो० याज पता मोजाहिद नगर नियर छोटा
तलाब फरुख मस्जिद के पास थाना हिंदपीढी जिला राँची। (चैन छिनतई)
2. आदिल अंसारी उर्फ आतिश अंसारी पे० स्व० मो० कलाम स्थायी पता नियर मोती मस्जिद हिंदपीढ़ी वर्तमान पता माली टोला (डोमटोली) थाना हिंदपीढ़ी जिला राँची। (गृह चोरी)
3- अली रेयान उर्फ अली रेहान उर्फ अली खान पे० याकूब अंसारी उर्फ याकूब खान पता दीपाटोली मदीना मार्ट इलाहीनगर पुंदाग ओ०पी० थाना जगन्नाथपुर जिला राँची, (गैस चोरी)
मो० सद्दाम उर्फ पगला कोरेन्ट उर्फ सद्दाम उर्फ मो० सदाम का अपराधिक इतिहास
चुटिया थाना कांड सं0 215/2017 धारा 414/34 भा०द०वि० 1.
डोरंडा थाना कांड सं0- 222/2017 धारा 356/382 भा०द०वि० 2
लोअरबाजार थाना कांड सं0 339/2017 धारा 379/356/382 भ०द०वि०
कोतवाली थाना कांड सं0- 157/2021 धारा 414/420/467/468/471 भा०द०वि०
लोअर बाजार थाना कांड सं0- 143/2021 धारा 379/411 भा०द०वि० 5.
अरगोड़ा थाना कांड सं0- 182/2020 धारा 379/411 भा०द०वि० 6.
धुर्वा थाना कांड सं0- 36/2021 धारा 379 भा०द०वि०
अरगोड़ा थाना कांड सं0-254/2023 धारा 392 भा०द०वि०
9. कोतवाली थाना कांड सं0-203/2022 धारा 392 भा०द०वि०
10. हिंदपीढ़ी थाना कांड सं0-79/22 धारा 147/148/149/353/120 (बी) / 295 (ए) भा०द०वि०
11. कोतवाली थाना कांड सं0-89/2024 धारा 356/382 भा०द०वि०
2. आदिल अंसारी उर्फ आतिश अंसारी का अपराधिक इतिहास ।
1. अरगोड़ा थाना कांड सं0- 105/2024 धारा 457/380 भा०द०वि०
2 अरगोड़ा थाना कांड सं0- 124/2024 धारा 457/380 भा०द०वि०
3. अरगोड़ा थाना कांड संख्या 232/2025 धारा 305 (2)/334(1) BNS
4 अरगोड़ा थाना कांड संख्या 34/2026 धारा 331 (4)/305 (a) BNS
3. अली रेयान उर्फ अली रेहान उर्फ अली खान का अपराधिक इतिहासः-
1. जगन्नाथपुर थाना कांड सं0-427/2024 धारा 303 (2) / 317 (2) भा०न्या०सं०
2 जी०आर०पी० राँची थाना कांड सं0- 46/2025 धारा 303 (2)/317(5) भा०न्या०सं०
बरामद सामानों की विवरणीः -
1 एप्पल कंपनी का आई फोन 13 मोबाईल 01
2 पीला धातु जैसा चैन- 01
3. चोरी किया हुआ यामाहा कंपनी का मोटरसाईकिल निबंधन सं० JHO1T4025
4 छिन्नतई करते समय पहना हुआ टोपी- 01
5.चोरी किया हुआ गैस सिलिन्डर इन्डेन कंपनी का 01
6 घटना में प्रयुक्त टेम्पु जिसका निबंधन सं० JH01EN8021
छापामारी टीम में शामिल सदस्य
अरगोड़ा के पुलिस पदाधिकारी ।
साहिबगंज, 01 अप्रैल 2026 (बुधवार): विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में पूर्वाह्न 11:00 बजे परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साहिबगंज विभाग प्रचारक अजय कुमार, विभाग प्रमुख रमेश कुमार, समिति सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव शशि जाजोदिया, अभिभावक प्रतिनिधि तेजनारायण भगत एवं प्रधानाचार्य सुनील पंडित द्वारा माँ सरस्वती, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान भी किया गया। अजय कुमार को रमेश कुमार द्वारा तथा रमेश कुमार को तेजनारायण भगत द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रेरणादायक संदेश
अपने संबोधन में अजय कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि “असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।” उन्होंने रामचरितमानस के दोहे का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी।
वहीं रमेश कुमार ने कहा कि वर्षभर मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम सदैव बेहतर होता है। यदि परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आता, तो अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करना चाहिए।
डॉ. मृदुला सिन्हा ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय आचार्यों की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया।
मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहा भारद्वाज ने किया, जबकि अतिथि परिचय प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने प्रस्तुत किया। परीक्षाफल की घोषणा आचार्य कल्याण भंडारी द्वारा की गई।
इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख आचार्य राघव वत्स, अमित कुमार, अजय कुमार साह, अजीत कुमार मालवीय, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सोनी कुमारी, टीनू पाण्डेय, क्रिस्टीना मुर्मू सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
सिल्ली : मुरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार देर रात सिल्ली अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का के सरकारी चालक राजकुमार गोंझू (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।रविवार सुबह मुरी ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे मामले की गहन जांच जारी है।बताया जाता है कि राजकुमार लंबे समय से पारिवारिक कलह और आर्थिक दबाव से जूझ रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे, जिसके कारण दोनों एक ही क्वार्टर में अलग-अलग कमरों में रहने को विवश थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसके छह वर्षीय पुत्र ने रात में शोर मचाया। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मृतक संभवतः मानसिक तनाव में था और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि राजकुमार ने हाल ही में सिंगपुर मौजा में 5 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए करीब 2 लाख रुपये नकद भुगतान किया था। रविवार को जमीन की मापी होनी थी, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित था। शनिवार शाम वह अपने दोस्तों को पुरी जाने के लिए मुरी स्टेशन छोड़ने गया था, लेकिन जमीन की मापी को प्राथमिकता देते हुए उनके साथ नहीं गया।सोसोबेड़ा गांव निवासी राजकुमार अपने परिवार का मुख्य सहारा था। चार बहनों के बीच वह इकलौता भाई था और मजदूरी व ड्राइवरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
साहिबगंज। गणित विभाग में यूजी सेमेस्टर–5 के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट विवा-वोसे (Viva Voce) परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा विभागाध्यक्ष एवं हेड इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में से प्रो. पी. के. साह एवं डॉ. धीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। दोनों परीक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न विषयों—वेक्टर एल्जेब्रा, त्रिकोणमिति, डायनेमिक्स, डिफरेंशियल इक्वेशन, ईजन वैल्यू, ईजन फैक्टर एवं मैट्रिक्स—पर अपने शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। सभी छात्रों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. अमितेश के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया।
इस विवा-वोसे परीक्षा में के लगभग 48 विद्यार्थियों तथा के लगभग 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अंत में, विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने विषयों में गहराई से अध्ययन करें, जिससे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त कर सकें।
रांची। 25 मार्च 2026 (बुधवार): - स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Central Coalfields Limited (CCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत Central Institute of Petrochemicals Engineering & Technology (CIPET), रांची के सहयोग से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इस अवसर पर आज प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 5वें बैच के प्रशिक्षण के सफल समापन की औपचारिक घोषणा की गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल और सीआईपीईटी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 180 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना था। इससे पूर्व 4 बैच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके थे तथा आज 5वें बैच के प्रशिक्षण के समापन के साथ ही पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
चार माह की इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 35 प्रशिक्षुओं को मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि इस बैच के 31 प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतिष्ठित प्लास्टिक निर्माण कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान किए जा चुके हैं, जो इस पहल की सफलता और उपयोगिता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में सीसीएल और सीआईपीईटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल उपस्थित थे। उनके साथ श्री एस. एस. लाल, महाप्रबंधक (सीएसआर/एसडी) तथा श्रीमती श्वेता, प्रबंधक (सीएसआर/एसडी), सीसीएल भी उपस्थित थीं।
सीआईपीईटी, रांची की ओर से श्री अवनीत कुमार जोशी), श्री मोहम्मद मासूम हैदर, श्री शाह नवाज़ अहमद सहित संस्थान के शिक्षक एवं प्रशिक्षु कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों जैसे प्लास्टिक प्रोसेसिंग और इंजेक्शन मोल्डिंग से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे उद्योग के अनुरूप कुशल एवं रोजगार के लिए तैयार पेशेवर बन सकें।
इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल, श्री हर्ष नाथ मिश्र ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके अनुशासन, समर्पण और परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं का कौशल विकास सीसीएल की सीएसआर गतिविधियों की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित युवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीसीएल एवं सीआईपीईटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
हजारीबाग। रामनवमी पर्व के दौरान हुई पथराव की घटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 24 मार्च 2026 को बरकट्ठा/गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुईयो में रामनवमी मंगला जुलूस के दौरान हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना लाइसेंस एक जुलूस निकाला गया था, जो निर्धारित मार्ग से हटकर ग्राम लेवड़ा जमुआ की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद दण्डाधिकारी, अंचलाधिकारी बरकट्ठा एवं थाना प्रभारी द्वारा जुलूस को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रशासन एवं पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित कर तितर-बितर किया और संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। घटना के वीडियो एवं फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करते हुए 41 नामजद एवं 240 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गोरहर थाना कांड संख्या-12/26 (दिनांक 25.03.2026) दर्ज किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- उतीम महतो, पिता – कन्हाई महतो, ग्राम – तुईयो, थाना – बरकट्ठा, जिला – हजारीबाग
- राजेश कुमार, पिता – केदार महतो, ग्राम – तुईयो, थाना – बरकट्ठा, जिला – हजारीबाग
पुलिस की अपील
ने आम नागरिकों से अपील की है कि रामनवमी जैसे पवित्र पर्व को आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें।
साइबर थाना द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक संदेश मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही नागरिकों से शांति समिति के निर्णयों का पालन करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
रांची। वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी एवं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच बताया। वहीं कुलसचिव ने विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
महोत्सव के दौरान नृत्य, गायन, लाइव बैंड, नाट्य मंचन तथा एकल एवं समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से लाइव बैंड परफॉर्मेंस और म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
इसके अतिरिक्त रैंप वॉक प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। यह प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्सवमय माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक रोशनी और मधुर संगीत ने वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया। छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, “आरकेडीएफ कार्निविस्टा 2026” का उद्देश्य छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा सकें। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देते हैं।