तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ
साहेबगंज। शुक्रवार को विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में आगामी सत्र
2024-25 हेतु तीन दिवसीय
आचार्य कार्यशाला का आरंभ किया गया। कार्यशाला का आरंभ
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम ने सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित किया।कार्यशाला के प्रथम सत्र में
सभी पंजियों, संचिकाओं एवं
अभिलेखों के व्यवस्थित किया गया। द्वितीय सत्र में सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन किया गया। सभी स्थाई भौतिक सामग्रियां का सत्यापन कर स्थाई वस्तु पंजी को अद्यतन किया गया। सभी विभागों के कार्य की समीक्षा की गई एवं सामग्रियों की सूची बनाई गई।
तृतीय सत्र में सत्र 2023-24 की विस्तृत समीक्षा की गई एवं सबल एवं निर्बल पक्षों पर विचार किया गया। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा(ECCE) पर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में सत्र
2024-25 हेतु आचार्य भारती
का गठन किया गया,
दिवसाधिकारी का निर्धारण
तथा सभी के दायित्व पर चर्चा किया गया। शून्य कालांशमें प्रतिदिन के दिन के लिए निर्धारित विषयों पर चर्चा एवं सभी का अभ्यास किया गया।
एकात्मता- स्तोत्र में वर्णित महापुरुषों, देवियों पर चर्चा की गई। पंचम सत्र में प्रांतीय कार्य योजना एवं शैक्षिक पंचांग 2024- 25 के विषयों पर चर्चा एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। अभिभावक गोष्ठी, अभिभावक संपर्क, मातृ सम्मेलन, दादा- दादी, नाना- नानी सम्मेलन आदि आयोजित करने हेतु तिथि मास निर्धारित किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय के आचार्य
अमित कुमार,रंजीत कुमार ठाकुर,दिलीप कुमार पासवान,
राघव वत्स, अजय कुमार साह,अजीत कुमार मालवीय,सुनील कुमार,कल्याण
भंडारी,श्यामा प्रसाद,किरण गुप्ता, निर्मला कुमारी,अर्चना वर्मा,लिपिका राज सिंह, सारिका कुमारी, क्रिस्टीना मुर्मू,स्नेहा भारद्वाज उपस्थित थे।