FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
सड़ेगले अवस्था में मिला महिला का शव, पीड़ित ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप
April 24, 2025 | 205 Views
सड़ेगले अवस्था में मिला महिला का शव, पीड़ित ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

साहिबगंज । बुधवार जिले के तालझारी थाना पुलिस ने बीते मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के रक्षी स्थान के निकट जंगल से सड़ेगले अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया था,जिसे तालझारी थाना प्रभारी ने कब्जे में लेकर शव परीक्षा हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया।वही शव की पहचान शव के पास से मिले बैंक खाता, जूती,घड़ी के द्वारा रिंकू देवी के रूप में की गई।ईधर मामले को लेकर मृत्तिका के पति राजमहल थाना क्षेत्र के मल्हाई टोला निवासी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर पुलिस सजग रहती तो शायद आज मृतिका जिंदा होती।विस्तृत जानकारी देते हुए मृतिका के पति ने बताया कि बीते 7 तारीख को मृतिका घर से के वाई सी कराने की बात कहकर घर से निकली थी
जिसके बाद मृतिका ने साढ़े 12 बजे उनको फोन किया था,जिसे वह किसी कारणवश रिसीव नहीं कर पाए थे।फिर उन्होंने एक बजे कॉलबैक किया तो मृतिका का फोन बंद बताया,जिसके बाद उन्होंने शाम 5 बजे तक पत्नी के घर आने का इंतजार किया।जिसके बाद उन्होंने आसपास व सगे संबंधियों के यहां खोजबीन शुरू कर दी थी।पर मृतिका की घर ना लौटी तो 8 अप्रैल को  इसकी जानकारी पुलिस को दी गई,व खोजबीन के लिये गुहार भी लगाई,साथ ही शक के आधार पर एक व्यक्ति गणेशसाह, व उनके पिता पर आरोप भी लगाया था।जिसके बाद कई बार मामले में पुलिस से मिलने पर उन्हें यह सुनने को मिला कि पुलिस अपना काम कर रही है।अपने अंतिम बातों में मृतिका के पति ने यह कहा कि अगर पुलिस द्वारा गणेश साह से पूछताछ की जाती और अगर मृतिका के मोबाइल को ट्रैश या कॉल डिटेल की जांच की जाती तो आज वह जिंदा होती।


April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views
April 24, 2025 | 206 Views