FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
दामाद ने किया ससुर पर चाकू से वार,हुआ मौत,पत्नी ने आरोपी पर लगाया था मारपीट व दहेज का आरोप
April 2, 2025 | 399 Views
दामाद ने किया ससुर पर चाकू से वार,हुआ मौत,पत्नी ने आरोपी पर लगाया था मारपीट व दहेज का  आरोप

साहिबगंज। जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुमन नगर में बीते बुधवार की रात्रि दामाद ने ससुर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।मामले में मिली जानकारी के अनुसार अंजुमन नगर निवासी मोहम्मद असलम को उसी के दामाद मोहम्मद अब्दुल ने चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसे परिजनों ने आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुलदीप कुमार गुप्ता ने घायल को  मृत घोषित कर दिया। वही मामले को लेकर मृतक के बेटी आफरीन ने बताया कि रात्रि करीब 11:30 मेरे पति मोहम्मद अब्दुल घर आया। और मेरे पिता से कहने लगा कि आपकी बेटी को ले जाने आए है। तब मेरे पिता ने कहा कि सुबह बात करेंगे अभी तो आप आए हो और रात भी काफी हो चुकी है,सो अभी आराम करे।जिसपर मोहम्मद अब्दुल कहने लगा कि मुझे अभी ले जाना है। और बोल के चला गया। कुछ देर के बाद अब्दुल फिर वापस दीवार के रस्ते से घर आया।और मेरे पिता को चाकू से दो बार हमला कर दिया। जिसके बाद हो हल्ला सुन अब्दुल भाग निकला।वही हमलोग आनन -फानन में घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां डॉ कुलदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह दल बल के साथ मौके पे पहुंच जांच में जुट गए।वही मामले को लेकर थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।


April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views
April 2, 2025 | 400 Views