FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
संजीव हत्याकांड का खुलासा,जमीन को लेकर शूटर से करवाई हत्या,तीन गिरफ्तार
May 7, 2025 | 309 Views
संजीव हत्याकांड का खुलासा,जमीन को लेकर शूटर से करवाई हत्या,तीन गिरफ्तार

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड चाणक्या होटल के आगे स्थित जीएस इलेक्ट्रिकल्स के मालिक संजीव कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार को एसपी अमित कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बताया कि इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 74/25 दर्ज कर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में कांड के उद्वेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने गुप्त सूचना व तकनीकी सहयोग से वारदात में  शामिल तीन अपराधियों छोटा लोहंडा निवासी मनीष कुमार मंडल(20), प्रेम नगर निवासी कुश कुमार मंडल(20) एवं प्रेम नगर निवासी विनोद कुमार तांती(29) को गदाई दियारा के मकैया टोला से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और पिस्टल की 42 जिंदा गोली, 02 मैगज़ीन, 02 मोबाइल एवं हत्या के लिए दिए गए पैसे 6,170 रुपये बरामद किए गए हैं। मनीष कुमार मंडल के घटना के समय पहने पैंट, टी शर्ट व गमछा को भी बरामद किया गया है। आरोपियों का लूट एवं आर्म्स एक्ट में आपराधिक इतिहास रहा है। कांड में शामिल अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। आरोपी कुश कुमार मंडल व मनीष कुमार मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 116/ 24, कांड संख्या 117/24 व कांड संख्या 121/24 दर्ज है।


छापामारी दल में बरहरवा एसडीपीओ 


नितिन खंडेलवाल, डीएसपी विजय कुशवाहा, रूपक कुमार, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, रिवर थाना प्रभारी लव कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, पुअनि अनीश कुमार पांडे, प्रवीण कुमार प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह, विक्रम कुमार, आरक्षी अभिषेक राज, अंकुर कुमार, शैलेश कुमार मिश्रा बल के जवान शामिल थे।


May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views
May 7, 2025 | 310 Views