FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों के दम पर साहेबगंज कुश्ती टीम अंडर 17 में बना विजेता
April 8, 2026 | 179 Views
खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों के दम पर साहेबगंज कुश्ती टीम अंडर 17 में बना विजेता

रांची। झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं धनबाद जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान मे धनबाद के महुदा में 05 से 06 अप्रैल तक संपन्न अंडर 17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेल विभाग एवं  जिला प्रशासन द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम साहेबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जिले की टीम राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बना। टीम को धनबाद से साहेबगंज लौटने पर जिला खेल कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दी।

इस अवसर पर खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के कोच प्रकाश सिंह बादल, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव कार्यालय कर्मी गौरव प्रियदर्शी, सुरेंद्र कुमार, समा प्रवीण समेत अन्य मौजूद थे।
वहीं जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता कुमारी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

     पदक विजेता खिलाड़ी

ग्रीको रोमन कुश्ती
51 कि.ग्रा. - करण कुमार - स्वर्ण पदक

45 कि.ग्रा. - राहुल कुमार गोंड - रजत पदक
60 कि.ग्रा. - राजू यादव - रजत पदक

71 कि.ग्रा. - सत्यम कुमार - रजत पदक
80 कि.ग्रा. - मोनू कुमार चौधरी - रजत पदक

55 कि.ग्रा. - आदित्य कुमार यादव - कांस्य पदक
55 कि.ग्रा. - समीर कुमार यादव - कांस्य पदक

फ्रीस्टाइल कुश्ती
48 कि.ग्रा. - ऋषि कुमार चौधरी - स्वर्ण पदक

51 कि.ग्रा. - अंकुश कुमार यादव - स्वर्ण पदक

60 कि.ग्रा. - बल्लव कुमार चौधरी - रजत पदक

65 कि.ग्रा. - सोनू कुमार - स्वर्ण पदक

महिला कुश्ती
57 कि.ग्रा. - श्रुति कुमारी - स्वर्ण पदक

43 कि.ग्रा. - मुस्कान कुमारी - कांस्य पदक

53 कि.ग्रा. - निशा कुमारी - कांस्य पदक
 


April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views
April 8, 2026 | 180 Views