FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
नाबालिक लड़की के साथ रेप, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
June 2, 2025 | 218 Views
नाबालिक लड़की के साथ रेप, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी

रांची। पुलिस को  सूचना मिली की रातु थाना अतर्गत ग्राम- मुरगु स्थित मंत्री होटल के पास एक 16 - 17 वर्ष की लड़की उपस्थित है, जिसके साथ कुछ आपराधिक घटना घटित होने की बात बताई गई है जिस संबंध में अविलम्ब पुलिस-उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण को दी गयी। तत्पश्चात पुलिस-उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची को तत्काल कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय के नेतृत्व में रातु थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए उक्त लड़की को रातु थाना लाया गया तथा रातु थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उसके साथ घटित घटना के संबंध में फर्दब्यान लेते हुए प्रासंगिक कांड अंकित किया गया, फर्दब्यान में पीड़िता के द्वारा बताया गया कि दि० 30.05.25 को वह अपने गाँव से दिल्ली जाने के लिए निकली थी तथा ट्रेन पकड़ने के लिए हटिया स्टेशन पहुँची थी। परन्तु माँ के मना करने पर दिल्ली का ट्रेन न लेकर वापस अपने घर गुमला जाने के लिए किराए का ऑटो लेकर गुमला का बस पकड़ने लालगुटवा के लिए निकली थी। इसी क्रम में उक्त ऑटो चालक के द्वारा पीड़िता को लालगुटवा न ले जाकर झॉसे में लेकर सीधे उसके घर गुमला पहुँचा देने की बात कहकर रातु, ठाकुरगाँव, बुढ़मु होते हुए राय ले जाया गया तथा जहाँ से अपने एक अन्य साथी को लेकर पुनः रातु मांडर, विजुपाड़ा होते हुए चान्हों थाना अंतर्गत चौड़ा गाँव के जंगल में ले जाकर जबरन बलात्कार की घटना कारित की गई। तथा दि० 31.05.25 को सुबह करीब 04:00 बजे रातु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- मुरगु स्थित मंत्री होटल में लाकर पीड़िता को छोड़कर भाग गए। वरीय पदाधिकारी के निकट मार्गदर्शन में कांड का त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनिकी शाखा के सहयोग से कांड में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरप्तार किया गया है। तथा घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-

01. विनय कुमार साव उम्र करीब 35 वर्ष पिता- बालेश्वर साव ग्राम- सोपारम थाना- टंडवा जिला- चतरा। वर्तमान पता- कृष्णा नगर

(देवनगर) चटकपुर थाना रातु जिला राँची।

02. बसंत कुमार उर्फ बसंत कुमार साव उम्र करीब 32 वर्ष पिता- सुरेश साव ग्राम- बुंडु थाना- केरेडारी जिला- हजारीबाग वर्तमान पता - एरॉन वाटिका मैरेज हॉल ग्राम- हुरहुरी थाना रातु जिला - राँची।

बरामद/जप्त सामानो का विवरण:-

01. घटना में प्रयुक्त ऑटो (टेम्पु) रजि० नं0-JH01EF8404

02. पल्सर मोटरसाइकिल रजि०- नं0 JH01Z0967

03. घटना में शामिल दोनों अभियुक्त का एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी:-

01. पुलिस उपाधीक्षक मु0 - 2 राँची श्री अरविन्द कुमार

02. पु०नि० सह थाना प्रभारी रातु श्री राम नारायण सिंह

03. पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी रातु थाना

04. पु०अ०नि० नवीन शर्मा रातु थाना

05. पु०अ०नि० संतोष यादव रातु थाना

06. पु०अ०नि० अनुप कुमार रातु थाना

07. पु०अ०नि० विश्वेश्वर कुमार रातु थाना

08. पु०अ०नि अनुरंजन कुमार रातु थाना

09. पु०अ०नि छोटु कुमार रातु थाना

10. पु०अ०नि० महेश प्रसाद कुशवाहा रातु थाना

11. स०अ०नि० सुनील कुमार सिंह

12. तकनीकी शाखा, राँची

13. रातु थाना सशस्त्र बल


June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views
June 2, 2025 | 219 Views