FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
आईएएस अधिकारी सह खनन सचिव पूजा सिंघल भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
May 11, 2022 | 301 Views
आईएएस अधिकारी सह खनन सचिव पूजा सिंघल भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

रांची- प्रवर्तन निदेशालय ने 2 दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद आखिरकार आईएएस अधिकारी सह खनन सचिव पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार झारखंड कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से बुधवार को कड़ी पूछताछ होने के बाद शाम तक गिरफ्तार हो गई हैं। वही 2 दिनों तक चली पूछताछ के बाद यह माना जा रहा था जिस प्रकार से उन्होंने भ्रष्टाचार किया है इस मामले में उसके पास कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था जिसके कारण यह बड़ी कार्रवाई हुई। गौरतलब है कि पूजा सिंघल से ईडी 18 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही थी। ना केवल मनरेगा घोटाला बल्कि कई अन्य वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर भी पूजा सिंघल घिरी हैं। वही पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था जिसे गिनने के लिए मशीन तक लगानी पड़ी थी। वहीं इसके बाद उनके पति अभिषेक झा के कई ठिकानो पर छापेमारी की गई । जिसमें पल्स हॉस्पिटल सबसे प्रमुख रूप से रही जहां 150 करोड़ से भी ज्यादा अवैध संपत्ति का जानकारी ईडी को लगी जिसके बाद मामला और काफी गंभीर हो गया और मामले में जब उनके पति अभिषेक झा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जिसके बाद उन लोगों के पास कोई जवाब नहीं बन पा रहा था और अंतिम के 2 दिनों में पूजा सिंघल को भी ईडी ने बुलाकर पूछताछ की जिसके बाद यह पुष्टि हो गई कि पूजा सिंघल एवं उनके पति अभिषेक झा सहित अन्य लोगों ने बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार सहित अन्य आर्थिक रूप से अपराध किया है और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो गई।

May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views
May 11, 2022 | 302 Views