FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
आखिर क्यों भागे मोहसिन नक़वी भारत का ट्रॉफी और मेडल लेकर
September 30, 2025 | 490 Views
आखिर क्यों भागे मोहसिन नक़वी भारत का ट्रॉफी और मेडल लेकर

ब्यूरो। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में भारत ने एशिया कप फाइनल के बाद आयोजित मैच अवार्ड सेरेमनी के दौरान ट्रॉफी नहीं सौंपने पर कड़ा ऐतराज जताया है. बीसीसीआई ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी की हरकतों को लेकर उन्हें लताड़ लगाई है.

मोहसिन नकवी ने एशिया कप के फाइनल में ट्रॉफी नहीं सौंपी थी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने इस हरकत को बचकाना बताया था. देवजीत सैकिया ने कहा कि वह नवंबर में दुबई में होने वाली ICC की बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे । 

मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं, ने हाल ही में ACC अध्यक्ष का पद संभाला है. वह जय शाह की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में ICC चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

क्यों भागे मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल लेकर

एशिया कप T20 मैच में भारत ने पकिस्तान को बुरी तरीके से हराया। ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप फाइनल के बाद आयोजित मैच अवार्ड सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के ट्रॉफी नहीं लेने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नकवी ने कहा कि वह विनिंग सेरेमनी में इंतजार करते रहे, लेकिन भारतीय कप्तान नहीं आए और न ही उन्हें इस बारे में बताया गया कि भारतीय टीम के कप्तान उनके हाथ से ट्रॉफी लेना नहीं चाहते हैं। जब भारतीय टीम बार-बार नहीं आई, तो वह ट्रॉफी और मेडल लेकर चले गए।

 


September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views
September 30, 2025 | 491 Views