दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली /रांची। राष्ट्रपति, भारत ,श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , विधायक कल्पना सोरेन और अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।