FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जदयू (यूनाइटेड) में बड़ी कार्रवाई, अनंत कुमार सिंह और नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित
October 24, 2026 | 147 Views
जदयू (यूनाइटेड) में बड़ी कार्रवाई, अनंत कुमार सिंह और नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

पटना। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक नीलम देवी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, दोनों की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए छह वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश में अनंत कुमार सिंह पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने, अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में समाप्त कर दी गई है। आदेश में उन्हें भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की बात कही गई है।

पार्टी नेतृत्व ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा करने की बात भी कही है।


October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views
October 24, 2026 | 148 Views