FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे नारे के साथ,पंच तत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
August 5, 2025 | 1176 Views
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे नारे के साथ,पंच तत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु  शिबू सोरेन  का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का अवसान हो गया। रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत शिबू सोरेन  का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को  पारंपरिक रीति- रिवाज तथा रस्म के साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास से दिवंगत शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया।  यहां  हजारों -हज़ार की संख्या में लोगों ने भावुक और नम आंखों से  "गुरुजी" को नमन कर अंतिम विदाई दी। 

 अंतिम जोहार " के लिए उमड़ा जन सैलाब

क्या आम और क्या खास, दिवंगत शिबू सोरेन  के अंतिम जोहार के लिए नेमरा गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा था।  उनके अंतिम दर्शन   के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से लोग पधारे थे। इनमें अति विशिष्ट व्यक्ति से लेकर आम जन तक, हर कोई  शामिल था। हर किसी  ने झारखंड राज्य के प्रणेता, पथ प्रदर्शक औऱ मार्गदर्शक  दिशोम गुरु जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर किसी का दिल उदास, व्यथित और आंखें नम थी।

रो पड़ा पूरा नेमरा

यूँ तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव नेमरा में उदासी और सन्नाटा पसर चुका था। हर कोई गमगीन था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे। वहीं, बुधवार को जैसे ही दिशोम गुरु  का पार्थिव शरीर  पैतृक आवास पहुंचा, पूरा नेमरा रो उठा। परिजन एवं सगे- संबंधी समेत राज्य के दूर दराज से आए लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। सभी ने दिशोम गुरु  को  नमन कर अन्तिम विदाई दी।
 


August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views
August 5, 2025 | 1177 Views