FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
भारतमाला परियोजना में रंगदारी मांगने एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार
April 15, 2025 | 226 Views
भारतमाला परियोजना में रंगदारी मांगने एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

रामगढ़।  गोला थाना अन्तर्गत ग्राम-बारियातु में Ch. 62+825 पर भारतमाला परियोजना के द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने एवं रंगदारी/लेवी वसूलने के उद्देश्य से भय का माहौल बनाने को लेकर लगभग 07ः00 बजे संध्या में दो नकाबपोश बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा कुल 05 राउण्ड फायरिंग किया गया, जिसमें सड़क निर्माण कार्य में लगा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। नकाबपोश अपराधकर्मियों द्वारा काम बन्द नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संदर्भ में PRA INDIA pvt. Ltd. के सम्पर्क अधिकरी के द्वारा गोला थाना काण्ड सं0-132/24, दिनांक-28.12.2024, धारा-109/ 308(4)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023, एवं 25(1-ए)/27 आम्र्स एक्ट 02 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज कराया गया है। 

 अजय कुमार,(भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा काण्ड के अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त घटना को कुख्यात अपराधी अमन साहु के द्वारा रंगदारी व लेवी वसुली करने के उद्देश्य से कारित करवाया गया है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में अमन साहु गिरोह के सदस्य आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी, उम्र-27 वर्ष, पिता- अर्जुन साहु, पता-बेलगड़ा, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा के संलिप्तता की बात प्रकाश में आई। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से छापमारी कर अभियुक्त आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम को आदेशित किया गया। विशेष टीम के द्वारा अभियुक्त आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी की गिरफ्तार हेतु कई स्थानों पर छापामारी किया जा रहा था। 
    
 इसी क्रम में दिनांक-15.04.20225 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी अमन साहु गिरोह का सदस्य आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी बस स्टैण्ड के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है, जिसकी सूचना अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ एवं विशेष टीम को दी गई। विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ बस स्टैण्ड से आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया गया तथा इसके द्वारा अपने बयान में भी उक्त घटना में अपनी संलिप्ता बताते हुये अमन साहु के द्वारा रंगदारी व लेवी वसुली करने के नियत से फायरिंग कराये जाने की बात बताया गया है। इसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाईल, एक ट्रोली बैग बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम:-

आशिष कुमार उर्फ पकौड़ी, उम्र-27 वर्ष, पिता- अर्जुन साहु, पता-बेलगड़ा, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा।

बरामद सामान:-
1.    एक फर्जी आधार कार्ड
2.    एक मोबाईल फोन।
3.    एक ट्रोली बैग।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:-
1.    परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़।
2.    पु0अ0नि0 अभिषेक प्रताप (थाना प्रभारी, गोला थाना)
3.    पु0अ0नि0 अमित कुमार, गोला थाना।
4.    पु0अ0नि0 कुमार प्रभात रंजन, गोला थाना।
5.    सशस्त्र बल।


April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views
April 15, 2025 | 227 Views