FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
पीएचईडी रांची प्रमंडल के कर्मी संतोष कुमार, करोड़ो रु गबन के मामले में गिरफ्तार
April 10, 2024 | 1293 Views
पीएचईडी रांची प्रमंडल के कर्मी संतोष कुमार, करोड़ो रु गबन के मामले में गिरफ्तार

रांची। पेयजल स्वच्छता विभाग रांची प्रमंडल में कार्यरत कर्मी संतोष कुमार को 20 करोड़ सरकारी रू फर्जी तरीके से गबन के मामले में रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रेस वार्ता कर वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, पेयजल स्वच्छता विभाग की स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य एवं शहरी जलापूर्ति योजना की राशि में करीब 20 करोड रुपए गबन से संबंधित प्राथमिकी सदर थाना कांड संख्या 562 / 2023 दिनांक 18/ 12 /2023 को धारा 420, 467, 471, 409,466 के तहत दर्ज किया गया था। जहां पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान किया जा रहा था और अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पीएचईडी कर्मी संतोष कुमार उम्र 46 पिता स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद पता जग्गी कंपाउंड अपर चुटिया थाना चुटिया रांची। स्थाई पता जैतिपूरबारा पोस्ट सुपी थाना काकू जिला जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे एसएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही थी और करोड़ो रूपया का गवन का मामला था और इसी क्रम में पुलिस ने 9 अप्रैल 2024 को अभियुक्त संतोष कुमार को उनके ससुराल सुखदेव नगर थाना अंतर्गत इंद्रपुरी रोड नंबर 1 में अवस्थित से गिरफ्तार कर लिया जहां ससुराल में रखे 15 लाख रुपया नगद बरामद किया गया,साथ ही पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर गबन की राशि में 35 लाख 98 हजार 500 बरामद किया गया इस तरह कुल 50 लाख 98500 रु बरामद किया गया आगे अनुसंधान जारी है। मालूम हो कि पीएचईडी कमी संतोष कुमार फर्जी पदाधिकारी का हस्ताक्षर कर योजना का रु कोषागार से निकाल लिए जहां जांच के दौरान मामला का खुलासा हुआ इसके बाद वह फरार चल रहे थे।

April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views
April 10, 2024 | 1294 Views