FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
जमीन को लेकर हुई पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या, खूंटी पुलिस का खुलासा,7 अभियुक्त गिरफ्तार
January 13, 2026 | 306 Views
जमीन को लेकर हुई पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या, खूंटी पुलिस का खुलासा,7 अभियुक्त गिरफ्तार

खूंटी। जिले में हाल के दिनों  में चर्चित पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है ,मामले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 07.जनवरी.2026 की संध्या को खूँटी थानान्तर्गत ग्राम- जमुवादाग तालाब के समीप एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । उक्त संदर्भ में खूँटी थाना कांड  सं0 – 03/26 दिनांक – 08.01.26 धारा – 103(1)/ 61(2) /3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया । उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक,खूँटी के निर्देशानुसार एस0आई0टी टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त कुल सात (07) अभियुक्तों क्रमशः (1) बाहा मुण्डा (2) देवा पाहन (3) अनिश मुण्डा उर्फ सुकरा (4) रविया पाहन उर्फ रवि (5) रमेश्वर संगा उर्फ रमेश सभी ग्राम – जियारप्पा (6) पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित ग्राम- बिकुवादाग,सभी जिला खूँटी एवं (7) देवव्रत नाथ शाहदेव पता- पालकोट हाउस, किशोरगंज, राँची का पता कर उक्त सभी के घर पर छापामारी किया गया । जिसके बाद उक्त सभी अपराधकर्मियों द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकर किया गया है तथा इन सभी के पास से घटना को अंजाम देनें में प्रयोग किये गये मोबाईल को बरामद कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । हत्या के संबंध में पूछ-ताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त देवव्रत नाथ शाहदेव बताये कि इनके कहने पर ही कांड में संलिप्त स्थानीय अन्य अभियुक्तों को विगत महिना नवम्बर-दिसम्बर में विवादित जमीन पर काम करने को कहा था जिस पर अभियुक्तों द्वारा फुटबॉल मैदान बनाने के बहाने जमीन की समतलीकरण एवं निर्माण कार्य करने के दौरान पूर्व से पत्थलगड़ी किये गये पत्थल को जानबूझ हटा दिया गया जिससे उस जमीन पर कब्जा किया जा सके । जिसके विरोध में आस-पास के ग्रामीणों द्वारा एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा के नेतृत्वा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया तथा सर्वसहमति से दिनांक - 03.01.26 को पुनः उसी जगह पर पत्थलगड़ी किया गया था इस घटना को लेकर उक्त सभी अभियुक्त पड़हा राजा के विरूद्ध काफी अक्रोशित थे जिस कारण मौका पाकर पड़हा राजा सोमा मुण्डा की हत्या कर घटना को अंजाम दिया गया है । कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को तिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है ।


January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views
January 13, 2026 | 307 Views