FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
मादक पदार्थ के संगठित गिरोह के 04 अपराधियों की गिरफ्तारी, वाहन सहित मादक पदार्थ व बैंकिंग दस्तावेज जप्त
January 7, 2026 | 204 Views
मादक पदार्थ के संगठित गिरोह के 04 अपराधियों की गिरफ्तारी, वाहन सहित मादक पदार्थ व बैंकिंग दस्तावेज जप्त

रांची।  वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना अंतर्गत बेलबगान स्थित राम हरि गार्डन के पास कुछ लड़कों की गतिविधि संदिग्ध है तथा उनके द्वारा चारपहिया (कार) वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ का अवैध रूप से खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्ष अधीक्षक (ग्रामीण), रॉची के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना सशस्त्र बल को शामिल करते हुए सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा बेलबगान स्थित राम हरि गार्डन के पास स्थित मैदान के पास पहुँचकर चारो तरफ से घेराबंदी की गई तथा देखा गया कि कुछ लड़के दो चारपहिया वाहन (एक सफेद एवं एक सिल्वर रंग का) में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस बल को नजदीक आते देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़कर चार लड़कों को पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़ाये चारो लड़को से नाम-पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. अमनदीप कुमार उम्र 22 वर्ष पिता प्रवीण कुमार पता इन्द्रा कॉलोनी, रांची रोड, थाना-रामगढ़ नगर, जिला-रामगढ़ वर्तमान पता प्रभा भवन नियर राम हरि गार्डेन बेलबगान सामलौंग (रामाधार सिंह के घर में किराये पर) थाना नामकुम जिला रांची, 2. अभिषेक कुमार उर्फ टाईगर उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष, पिता गोपाल चौधरी पता नियर दुर्गा मन्दिर बरटोली नेतरहाट थाना-नेतरहाट, जिला-लातेहार वर्तमान पता बेलबगान स्थित रामाधार सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-नामकुम, जिला-रॉची, 3. हेमन्त गुड़िया उम्र 20 वर्ष, पिता-पावेल गुड़िया, पता सेरेंगडीह टंगराटोली, थाना-मुरहू, जिला-खूंटी, वर्तमान पता बेलबगान बिस्कुट फैक्ट्री के पीछे अंकित सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-नामकुम, जिला रॉची, 4. आयुष अनुज कुजूर उम्र 19 वर्ष पिता निर्मल कुजूर सा० पीसरोड, रोड नं0-8 डंगरा टोली नियर निशांत ब्यॉज हॉस्टल के बगल में, थाना-लालपुर, जिला-रॉची बताया गया । तत्पश्चात् पकड़ाये चारो अपराधियों का तलाशी नियमों का पालन करते हुए विधिवत बदन की तलाशी ली गई। तलाशी के कम में 1. अमनदीप कुमार के फुलपैंट के दाहिने पॉकेट से 06 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन, 2. अभिषेक कुमार के पहने हुए फुलपेंट के बाएं पॉकेट से आईफोन मोबाईल एवं 05 पुड़िया ब्राउन सुगर पाया गया एवं अभिषेक कुमार के पास से 01 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3. हेमन्त गुड़िया के पहने हुए फुलपैंट के बाएं पॉकेट से आईफोन 14 प्लस मोबाईल एवं 04 पुड़िया ब्राउन शुगर एवं 4. आयुष अनुज कुजूर के पास से आईफोन 13 मोबाईल तथा लाल-ब्लू रंग का छोटा कुल 24 पुड़िया में गांजा पाया गया। घटनास्थल से KIA कार रजि०सं०-JH05CQ-1044 के डैसबोर्ड में एक प्लास्टिक के छोटे पैकेट में ब्राउन शुगर पाया गया। जांचोपरान्त उपरोक्त चारो अपराधियों से बरामद प्रतिबंधित ब्राउन शुगर एवं गांजा के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तद्नुसार बरामद समानों को विधिवत जप्ती-सूची बनाकर जप्त किया गया। गिरफ्तार चारो अपराधियों के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि उक्त ब्राउन सुगर एवं गांजा को घटनास्थल से भागने में सफल रहे गिरोह के सरगना के द्वारा बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है, जिसे इनलोगों के द्वारा रॉची शहर में घूम-घूमकर पुड़िया बनाकर बिक्री किया जाता है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के कम में यह ज्ञात हुआ है कि इनका अंतर्राज्यीय सिंडिकेट है, जिनके द्वारा बिहार राज्य के सासाराम जिले से एवं गढ़वा जिले से ब्राउन शुगर खरीद कर रॉची शहर में अत्यधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से प्रति पुड़िया 500/-रू० के दर से बेचा जाता है। यह भी ज्ञात हुआ है कि खरीद-बिकी हेतु इस सिंडिकेट के सदस्यों द्वारा ऑनलाईन पेमेंट भी लिया जाता है तथा ब्राउन शुगर के प्रत्येक ग्राम के वजन को "ढेला" कोड वर्ड से परस्पर बोलचाल हेतु प्रयोग में लाया जाता है। ब्राउन शुगर के इस सिंडिकेट के सभी सदस्यों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्‌तार चारो अपराधकर्मियों के अपराधिक पूर्ववृत के संबंध में छानबीन की जा रही है तथा फिरार आपूर्तिकर्ता की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता क्रमशः-

1. अमनदीप कुमार उम्र 22 वर्ष पिता प्रवीण कुमार पता इन्द्रा कॉलोनी, रांची रोड, थाना-रामगढ़ नगर, जिला-रामगढ़ वर्तमान पता प्रभा भवन नियर राम हरि गार्डेन बेलबगान सामलौंग (रामाधार सिंह के घर में किराये पर) थाना नामकुम जिला रांची,

2. अभिषेक कुमार उर्फ टाईगर उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष, पिता गोपाल चौधरी पता नियर दुर्गा मन्दिर बरटोली नेतरहाट थाना-नेतरहाट, जिला-लातेहार वर्तमान पता बेलबगान स्थित रामाधार सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-नामकुम, जिला-रॉची,

3. हेमन्त गुड़िया उम्र 20 वर्ष, पिता-पावेल गुड़िया, पता सेरेंगडीह टंगराटोली, थाना-मुरहू जिला-खूंटी, वर्तमान पता बेलबगान बिस्कुट फैक्ट्री के पीछे अंकित सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-नामकुम, जिला-रॉची,

4. आयुष अनुज कुजूर उम्र 19 वर्ष पिता निर्मल कुजूर सा० पीसरोड, रोड नं0-8 डंगरा टोली नियर निशांत ब्यॉज हॉस्टल के बगल में, थाना-लालपुर, जिला-रॉची

बरामद सामानों की विवरणी :-

1. ब्राउन शुगर 17 पुड़िया (कुल वजन' 10.73 ग्राम)

2. गांजा 24 पुड़िया (कुल वजन 103.36 ग्राम)

3. मोबाईल सैमसंग 01, आईफोन मोबाईल-03

4. दो कार कमशः- (CHEVROLET कार रजि०सं०-JH01Q-8844 एवं KIA कार रजि०सं०- JH05CQ-1044 

5. विभिन्न बैंक का ए०टी०एम० कार्ड एवं चेक बुक

छापामारी दल में शामिल सदस्यों की विवरणीः-

1. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची।

2. पु०नि० मनोज कुमार, थाना प्रभारी, नामकुम

3. पु०अ०नि० शशि रंजन

4. पु०अ०नि० जयदेव कुमार सराक,

5. पु०अ०नि० गौतम कुमार,

6. स०अ०नि० जयप्रकाश कुमार,

7. स०अ०नि० उज्जवल कुमार सिंह

8. सशस्त्र बल, नामकुम थाना।


January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views
January 7, 2026 | 205 Views