FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
ऑनलाइन गेम युवाओं को कर रहा कंगाल , सुसाइड तक की नौबत
February 25, 2025 | 706 Views
ऑनलाइन गेम युवाओं को कर रहा कंगाल , सुसाइड तक की नौबत

रांची (ऋषभ राजा ) ऑनलाइन गेमिंग एप की जाल में फंसकर जिले के 40 प्रतिशत से अधिक टीनएजर्स व यूथ अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं . अपने माता - पिता के द्वारा देखे गए डॉक्टर , इंजीनियर , आइएएस व आइपीएस, बनाने सपना पर पानी फेर रहे हैं . आलम यह है कि जिले में 14 से 35 साल के बीच के हर 10 लड़को में से 4 ऑनलाइन गेमिंग के जाल ने फंस चुके हैं . रियल टाइम में अधिक रुपये कमाने की चाह में लड़के अपने माता - पिता के अकाउंट खाली कर दे रहे हैं . 

गेमिंग एप में पैसा लगाने को सूद पर देते हैं रुपये 

टीनएजर व यूथ को ऑनलाइन गेमिंग एप की लत लगने पर जब पैसा नहीं मिलता है . तो उनको रुपये देने के लिए सूदखोर भी उपलब्ध है . यूथ को 10 से 20 रुपये उपलब्ध करवा देता है . इसके लिए लड़को से सादे स्टाम्प पर दस्तखत लेता है . ऑनलाइन गेमिंग एप में लगे रुपये की वसूली को लेकर सूदखोर प्रोटेक्शन गैंग का भी सहारा लेते है . जब मामला परिजन तक पहुंचता है तो उनको रुपये देना पड़ता है .

ऑनलाइन गेमिंग एप में पांच लाख हारने पर की सुसाइड की कोशिश 

शहर के बालूघाट के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग एप में पांच लाख से अधिक रुपये हार गया था . इसमें तीन लाख रुपये कमा कर रखा था . दो लाख रुपये के आसपास ब्याज पर लिया था . जब रुपये नहीं चुका पाया तो चार दिन पहले वह अखाड़ाघाट पुल पर पहुंच कर सुसाइड का प्रयास किया था . उसकी दोस्तों ने जान बचायी थीं . 

 

 


February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views
February 25, 2025 | 707 Views