FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
निशिकांत दुबे द्वारा मंत्री को ईडी का समन,फर्जी सूचना पर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने झारखंड निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
May 24, 2024 | 679 Views
निशिकांत दुबे द्वारा मंत्री को ईडी का समन,फर्जी सूचना पर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने झारखंड निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रांची : कांग्रेस-झामुमो के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिलकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायत में कहा कि दिनांक 23 मई 2024 को 03-गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह कृषि मंत्री झारखण्ड सरकार श्री बादल पत्रलेख एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह मंत्री श्री हफीजुल हसन को ई0डी0 का समन दिये जाने संबंधी बयान दिया गया है। कुछ न्यूज चैनलों में भी श्री बादल पत्रलेख एवं श्री हफीजुल हसन को ई0डी0 का समन जारी किए जाने की खबरें प्रसारित की गयी। परन्तु इस मामले पर ई0डी0 के अधिकारियों द्वारा न हीं अधिकारिक रूप से पुष्टि की गई और न हीं इसका खण्डन । जबकि ई0डी0 का कोई समन श्री बादल पत्रलेख एवं श्री हफीजुल हसन को नहीं दिया गया है। चूॅंकि मंत्री श्री बादल पत्रलेख एवं श्री हफीजुल हसन गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के चुने हुए विधायक सह मंत्री है एवं गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत आमजनता के बीच इनकी काफी लोकप्रियता है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की नीयत से मतदाताओं के बीच झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री बादल पत्रलेख एवं श्री हफीजुल हसन को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए गलत खबर प्रमुखता से प्रसारित की गयी। साथ हीं गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और झामुमो के प्रति नकारात्मक छवि बनाने के लिए साजिश रची गयी। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री निशिकांत दुबे पर चुनाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में काननू कार्रवाई की जाय। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर शामिल थे।

May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views
May 24, 2024 | 680 Views