 
            पलामू। 08 जुलाई प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि थाना हुसैनाबाद क्षेत्रान्तर्गत जपला धरहारा स्थित नहर में एक शव पड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी हुसैनाबाद अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। स्थानीय लोगों से सत्यापन उपरांत मृतक की पहचान ताबिश अंसारी, पिता – अकिल अहमद, सा० – जपला धरहरा, थाना – हुसैनाबाद, जिला – पलामू के रूप में की गई।
घटना के संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या – 175/2025, दिनांक – 08.07.2025, धारा – 103(1)/238 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक, पलामू महोदया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद श्री एस. मो. याकुब के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई आरंभ की गई।
हत्या की पृष्ठभूमि व अनुसंधान
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ताबिश अंसारी मुहर्रम के दिन अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर अभियुक्त तबरेज आलम के साथ निकला था, परंतु वापस नहीं लौटा। बाद में तबरेज द्वारा ताबिश का मोबाइल उसके घर पहुंचा दिया गया, जिससे संदेह और गहराया।तकनीकी साक्ष्य, घटनाक्रम की बारीकी से विवेचना, गुप्त सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और अभियुक्त साथ में कार्यरत थे। ताबिश के कारण तबरेज की नौकरी छूट गई थी। ताबिश के पास अभियुक्त की कुछ राशि बकाया थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त ने ताबिश की हत्या की योजना बनाई।
दिनांक 06.07.2025 को अभियुक्त तबरेज आलम ने मृतक को नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध किया, फिर पट्टी से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी:
1. नाम: तबरेज आलम, उम्र: 27 वर्ष, पिता का नाम: अशफाक आलम, पता: गम्हरिया, थाना – हुसैनाबाद, जिला – पलामू
बरामद सामग्री:
1. Ketamine का खाली वायल (1cc)
2. Needle Cap – 2 पीस
3. फटा हुआ Syringe का रैपर
4. अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फ़ोन
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल
1. एस. मो. याकुब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
2. सोनू कुमार चौधरी, पु.नि. सह थाना प्रभारी, हुसैनाबाद
3. सौरभ चौबे, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
4. मुकेश सिंह, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
5. कमल किशोर पाण्डेय, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
6. रमन यादव, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
7. सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना
पुलिस की सतर्कता, त्वरित अनुसंधान व तकनीकी सहायता से यह जघन्य हत्या कांड सुलझाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
 
 
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                