साहेबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि संजीव कुमार व अन्य द्वारा साइबर अपराध के वर्तमान स्थिति को देखते हुए संबंधित जानकारियां दी गई एवं लोगों को सचेत करते हुए साइबर क्राइम पर चर्चा की गई एवं बताया गया कि किसी भी अनजाने नंबरों से कॉल आती है तो ऐसी स्थिति में ओटीपी भूल से भी ना बताएं । साइबर अपराध का नया ट्रेंड डिजिटल अरेस्ट है। फेसबुक, सोशल मीडिया पर अनजानो से दोस्ती ना करें। फर्जी लोन एप मोबाइल में इंस्टॉल ना करें। गूगल पर पड़े फर्जी हेल्पलाइन नंबर से बचे एवं फेक नोटिस दस्तावेज से सावधान रहें। फिर भी अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध जैसी घटना होती है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले उन्हें 1930 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायलय संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अतरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, जिला एवं अतरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय शेखर कुमार, सीनीयर सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी राजेश श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सुमित कुमार वर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी अधिवक्तागण, न्यायालायकर्मी, पिएलवी व अन्य उपस्थित थे |