FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
दिनदहाड़े हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान को लूटा
June 4, 2025 | 236 Views
दिनदहाड़े हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान को लूटा

साहेबगंज। जिले के  राजमहल थाना अंतर्गत कल्याणचक मुख्य बाजार हटिया के समीप दीपक ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने हथियार के बल पर दिन दहाड़े डकैती जैसी घटना को अंजाम दिया है।मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार अजीत शर्मा ने बताया कि वे रोजाना की भांति अपने दुकान पर बैठे हुए थे इसी बीच बुधवार शाम तकरीबन 5:00 बजे दो बाइक पर सवार चार लुटेरे मेरी दुकान के सामने आकर रुके और दुकान में घुसते के साथ ही मेरे साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी जिसके बाद मेरे दुकान में रखे आलमारी को तोड़ते हुए चांदी के सारे आभूषण लूट लिया।लूटे चांदी के आभूषण का वजन तकरीबन 4 किलो बताया जा रहा है।इसी बीच लुट के क्रम में पीड़ित द्वारा विरोध करने पर लुटेरों ने पीड़ित के साथ बुरी तरह से मार किया है।वही अज्ञात लुटेरों ने दहशत फैलाने के इरादे से लूट का सामान लेकर दुकान के बाहर फायरिंग करते हुए भाग निकले।वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने कुल चार राउंड फायरिंग की जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और आसपास की सभी दुकान बंद हो गई।वही सभी लुटेरे हथियार का भय दिखा कर फायरिंग करते हुए तालझारी कि ओर भाग निकले।इसी बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे,तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे,राजमहल थाना प्रभारी प्रभार विक्रम कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए थे।


June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views
June 4, 2025 | 237 Views