FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
अवैध सेमल लकड़ी से लदा टेम्पो जब्त, चालक फरार
April 10, 2025 | 242 Views
अवैध सेमल लकड़ी से लदा टेम्पो जब्त, चालक फरार

साहिबगंज। गुरुवार को जिले के  वन विभाग ने एक बार फिर कार्यवाही करते हुए बरहरवा से अवैध लकड़ी तस्करी पर करारी चोट करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीते बुधवार रात्रि करीब 3:00 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने एक बिना नंबर वाले टेम्पो वाहन को जब्त किया, जिसमें 14 बोटा सेमल लकड़ी अवैध रूप से लदी हुई थी। यह टेम्पो हाथीकुटा पहाड़/गांव से निकलकर चामरापहाड़ की ओर जा रहा था।सूचना मिलते ही बरहरवा रेंज के अंतर्गत कार्यरत वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने चामरापहाड़ गांव के समीप सड़क पर संदिग्ध वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 14 बोटा अवैध सेमल लकड़ी बरामद की गई। जब्त किए गए वाहन एवं लकड़ी को रेंज कार्यालय लाया गया है, जहांविधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में वनपाल श्री राणा रंजीत, वनरक्षी श्री राजेश टुडू, वनरक्षी श्री इंद्रजीत कुमार तथा अन्य  वनकर्मी शामिल थे ।


April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views
April 10, 2025 | 243 Views