FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
पत्नी की हत्या में पति, देवर और सौतन गिरफ्तार
June 5, 2025 | 244 Views
पत्नी की हत्या में पति, देवर और सौतन गिरफ्तार

रांची। गुरुवार को ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि नगड़ी  थाना अंतर्गत  रात्रि में ग्राम बसीला में एक विवाहित महिला अनवरी खातुन पति महबुब अंसारी, की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी गयी थी। उक्त हत्या के संबंध में मृतिका के पिता जीबरैल अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर मृतिका के पति महबुब अंसारी, देवर सहबुब अंसारी, मकसूद अंसारी, ससुर मुमताज अंसारी, सौतन गजाला परवीन के विरुद्ध प्रसंगाधीन कांड दर्ज की गयी है।

उक्त कांड के उदभेदन हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये हत्या में शामिल फिरार मृतिका के पति महबुब अंसारी, देवर सहबुब अंसारी एवं सौतन गजाला परवीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकु बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। कांड में फिरार अन्य अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी जारी है ।

> छापामारी में गिरफ्तारीः-

1. महबुब अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता मुमताज अंसारी ग्राम फुटकल टोली बसीला थाना नगड़ी जिला राँची,

2. सहबुब अंसारी उम्र 26 वर्ष पिता मुमताज अंसारी ग्राम फुटकल टोली बसीला थाना नगड़ी जिला राँची,

3. गजाला परवीन, उम्र 21 वर्ष, पति महबुब अंसारी ग्राम फुटकल टोली बसीला थाना नगड़ी जिला राँची

> छापामारी में बरामदगीः-

1. घटना में प्रयुक्त एक चाकु।

2. घटना से एक, एम आई कम्पनी का सफेद रंग का मोबाईल

> छापामारी दल में शामिल

1. पु०अ०नि० शुभम कुमार प्रभारी, थाना प्रभारी नगड़ी।

2. पु०अ०नि० देवानन्द कुमार यादव, नगड़ी थाना।

3. पु०अ०नि० सुजीत उराँव, नगड़ी थाना।

4. पु०अ०नि० शौकत अली, नगड़ी थाना।

5. स०अ०नि० प्रमोद कुमार, नगड़ी थाना।

6. स०अ०नि० मनोज कुमार, नगड़ी थाना।

7. महिला आरक्षी 950 रेखा रानी केशरी, नगड़ी थाना।

8. हव० 162 दिलीप कुमार ठाकुर, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड।

9. हव0 535 निर्मल उराँव, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड।

10.आ0/2715 वीर सिंह जोंको, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड।


June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views
June 5, 2025 | 245 Views