FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, ओवरऑल 63% मतदान, चाइबासा में अधिक,पलामू में कम रहा मतदान प्रतिशत
May 13, 2024 | 570 Views
झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, ओवरऑल 63% मतदान, चाइबासा में अधिक,पलामू में कम रहा मतदान प्रतिशत

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए। वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। वहीं पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा के साथ मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा है। उसमें सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा। वहीं खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 62.60 और सबसे कम वोटर टर्नआउट पलामू (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में 59.99 प्रतिशत रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 10 प्रत्याशी हो गये हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 7 नये नामांकन हुए। यहां भी अब तक कुल 10 लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि, गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 6 लोगों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 1 अरब,16 करोड़, 02 लाख, 8 हजार रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं।

May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views
May 13, 2024 | 571 Views