FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुकवार को करेंगे पुनर्विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, क्षेत्र वासियों को मिलेगी आधुनिक रेल सुविधा
July 16, 2026 | 279 Views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुकवार को करेंगे पुनर्विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, क्षेत्र वासियों को मिलेगी आधुनिक रेल सुविधा

भागलपुर/कोलकाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के भागलपुर जिले के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी क्रम में मालदा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण होगा।

करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे का सातवां अमृत भारत स्टेशन होगा, जिसे प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है।

बदली स्टेशन की तस्वीर

पुनर्विकास के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आधुनिक फ़साड, आकर्षक हरित परिसर, चौड़ी आवाजाही व्यवस्था, बेहतर पार्किंग, नया फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, डिजिटल सूचना प्रणाली, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं।

मधुबनी कला और विरासत की झलक

स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों को मधुबनी पेंटिंग और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित कलाकृतियों से सजाया गया है। वहीं स्टेशन की डिजाइन में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति का भी अनुभव होगा।

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन भागलपुर जिले का एक महत्वपूर्ण रेल प्रवेश द्वार माना जाता है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

पूर्व रेलवे में तेजी से हो रहा आधुनिकीकरण

पूर्व रेलवे के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना में कुल 64 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें से छह स्टेशन पहले ही राष्ट्र को समर्पित किए जा चुके हैं और अब शिवनारायणपुर इस सूची में शामिल होने जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यह परियोजना "विरासत भी, विकास भी" की सोच को साकार करते हुए आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित रेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

देशभर में 75 स्टेशनों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन स्टेशनों का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भारतीय रेलवे को आधुनिक स्वरूप देना है।

 


July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views
July 16, 2026 | 280 Views