FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
खान सर के कोचिंग सेंटर पर प्रशासन का शिकंजा, आखिर क्यों हुई सीलिंग? जानिए पूरा मामला
June 23, 2026 | 279 Views
खान सर के कोचिंग सेंटर पर प्रशासन का शिकंजा, आखिर क्यों हुई सीलिंग? जानिए पूरा मामला

प्रयागराज। देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर  के कोचिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज में संचालित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के एक कोचिंग सेंटर को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मच गई है तथा सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित एक लाइब्रेरी में आग लगाने से कई युवक की मौत हो गई जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों की जांच चल रही है इसी क्रम में प्रयागराज प्रशासन ने हाल ही में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान सुरक्षा मानकों, भवन अनुमति और अग्निशमन (फायर सेफ्टी) नियमों के अनुपालन की जांच के लिए शुरू किया गया था। जांच के दौरान कई संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन ने पाया कि बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान बिना आवश्यक फायर एनओसी (No Objection Certificate) और अन्य सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे थे।

इसी क्रम में खान ग्लोबल स्टडीज के प्रयागराज स्थित एक सेंटर पर भी कार्रवाई की गई। आरोप है कि संस्थान आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों से संबंधित कुछ नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया।

प्रशासन का बड़ा अभियान

प्रयागराज में किए गए निरीक्षण में 93 कोचिंग संस्थानों की जांच की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से केवल 16 संस्थानों के पास वैध फायर एनओसी पाई गई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन संस्थानों को सील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या बंद हो जाएगी खान सर की कोचिंग?

फिलहाल यह कार्रवाई प्रशासनिक और तकनीकी कमियों को लेकर की गई बताई जा रही है। यदि संस्थान आवश्यक दस्तावेज, फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य निर्धारित मानकों को पूरा कर देता है तो सील हटने की संभावना बन सकती है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

छात्रों में चिंता

कोचिंग सेंटर सील होने की खबर के बाद वहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच इस कार्रवाई से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। वहीं अभिभावक भी प्रशासन और संस्थान दोनों से जल्द समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

प्रदेशभर में चल रही है कार्रवाई

प्रयागराज ही नहीं, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग संस्थानों की जांच तेज कर दी गई है। कानपुर में भी सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर दर्जनों कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि हाल की घटनाओं के बाद सभी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।


June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views
June 23, 2026 | 280 Views