FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश, 14 लोगों पर कार्रवाई की आशंका
June 22, 2026 | 274 Views
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश, 14 लोगों पर कार्रवाई की आशंका

ब्यूरो । राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार के लिए कई अहम सिफारिशें की गई हैं।सबसे बड़ी सिफारिश श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर एक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की बताई जा रही है। रिपोर्ट सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जानी है।जांच से जुड़े उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, व्यवस्थापक गोपाल राव, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत कुल 14 लोगों की भूमिका जांच के दायरे में आई है। एसआईटी ने विभिन्न स्तरों पर जवाबदेही तय करने और वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।

रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशें

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन।
ट्रस्ट के प्रशासनिक संचालन के लिए CEO की नियुक्ति।
चढ़ावे और दान की निगरानी के लिए आधुनिक ऑडिट व्यवस्था।

वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई प्रणाली।
जवाबदेही तय करने हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करना।

राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल
एसआईटी रिपोर्ट सामने आने के बाद धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यदि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होती है तो यह राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद का सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा सकता है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले कदम और सरकार द्वारा रिपोर्ट पर लिए जाने वाले फैसले पर टिकी हैं।
 


June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views
June 22, 2026 | 275 Views