पटना। बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 38,201 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 26,912 वोट प्राप्त हुए हैं। यानी प्रशांत किशोर 11,289 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
यह बढ़त इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में यदि यह रुझान नतीजों में बदलता है, तो बिहार की राजनीति में इसे बड़ा राजनीतिक संदेश माना जाएगा।
हालांकि, यह केवल रुझान हैं और अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे।फिलहाल सभी की निगाहें बांकीपुर की मतगणना पर टिकी हुई हैं।
ब्यूरो। बिहार की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक एवं उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए राज्य की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह को 19,246 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर बांकीपुर सीट पर शानदार विजय हासिल की।
मतगणना की शुरुआत से ही प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए रहे। प्रत्येक राउंड के साथ उनकी बढ़त बढ़ती गई और अंततः उन्होंने 19,246 वोटों के निर्णायक अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा के मजबूत माने जाने वाले इस गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी।
प्रशांत किशोर की यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं मानी जा रही है, बल्कि इसे बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर का संकेत माना जा रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए उन्होंने जिस तरह से भाजपा जैसे मजबूत दल को हराया, उसने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव का यह परिणाम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जन सुराज की इस जीत ने यह संकेत दिया है कि राज्य में मतदाता अब नए राजनीतिक विकल्पों को भी गंभीरता से स्वीकार कर रहे हैं।
जीत के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटी और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया। वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
मुख्य बातें
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की बड़ी जीत।
- प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह को 19,246 मतों से हराया।
- भाजपा के मजबूत गढ़ में जन सुराज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत।
- बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत।
ब्यूरो। देश भर में हो रहे नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन के बीच आखिरकार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने अपना इस्तीफा लेटर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार पर बढ़ते दबाव और लगातार दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हो रहे प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपना पद से इस्तीफा दिया।
कॉकरोच पार्टी में खुशी की लहर
जैसे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की खबर आई कॉकरोच पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी कॉकरोज पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपिके ने एक बड़ी जीत करार दिया और कहा कि यह हमारी लड़ाई का फल मिल गया है आगे छात्र अपने मुद्दे को लेकर लड़ते रहेंगे।
क्या है पूरा मामला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित 3 मई 2026 को नीट पेपर लीक हो गई थी जिसके बाद कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली वहीं सरकार के द्वारा इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया था और परीक्षा को रद्द करते हुए दूसरी बार परीक्षा आयोजित की गई और उसके बाद वर्तमान में रिजल्ट भी निकाला जा चुका है लेकिन नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच पार्टी का दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन हुआ था सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग ने प्रदर्शन किया और 24 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे। वहीं संसद घेराव के दौरान दिल्ली पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई दिल्ली पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे जिससे माहौल और बिगड़ गया और प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे तब तक किसी भी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं रोका जाएगा।
केंद्र सरकार पर बढ़ते दबाव के कारण हुआ इस्तीफा
प्रदर्शनकरियो के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ता गया कई दौर की बातचीत कॉकरोच पार्टी के साथ हुई जिसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं एनटीए को मजबूत करने और धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग रखी गई जिसके बाद आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
अगरतला: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय के अंदर मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
अनुराग धनखड़ एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और त्रिपुरा पुलिस की कमान संभाल रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। डिजिटल पत्रकारिता और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि आज के समय में मोबाइल फोन और माइक्रोफोन लेकर लगभग हर व्यक्ति खुद को रिपोर्टर बताने लगा है। अदालत ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है, लेकिन इसका दुरुपयोग रोकने के लिए प्रभावी नियामक व्यवस्था भी जरूरी है।
कोर्ट ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में बिना किसी पेशेवर मानकों के कई लोग खुद को पत्रकार बताकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं, जिससे गलत सूचना और भ्रामक खबरों का खतरा बढ़ सकता है।
सरकार को दिया सुझाव
अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि ऐसा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाए जो एक ओर प्रेस की स्वतंत्रता को पूरी तरह सुरक्षित रखे और दूसरी ओर पेशेवर जवाबदेही, नैतिक मानकों तथा नागरिकों के अधिकारों की भी रक्षा सुनिश्चित करे।
प्रेस की स्वतंत्रता पर जोर
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
डिजिटल पत्रकारिता पर बहस तेज
हाई कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद डिजिटल पत्रकारिता, यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया आधारित रिपोर्टिंग को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और जवाबदेही के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन के बीच शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद जंतर-मंतर धरना स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई डॉक्टरों की सलाह और अदालत के निर्देशों के अनुरूप की गई है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान धरना स्थल पर मौजूद समर्थकों ने इसका विरोध किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध अस्पताल ले जाया गया, जबकि पुलिस का कहना है कि उनकी लगातार गिरती सेहत को देखते हुए चिकित्सकीय देखभाल आवश्यक थी।
इस घटनाक्रम के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि वह स्वयं अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और संसद सत्र के दौरान बड़े विरोध-प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले करीब 20 दिनों से कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। लगातार अनशन के कारण उनका वजन काफी कम हो गया था और डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को चिंताजनक बताया था।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति कैसी रहती है और आंदोलन का अगला चरण किस दिशा में आगे बढ़ता है।
भागलपुर/कोलकाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के भागलपुर जिले के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी क्रम में मालदा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण होगा।
करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे का सातवां अमृत भारत स्टेशन होगा, जिसे प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है।
बदली स्टेशन की तस्वीर
पुनर्विकास के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आधुनिक फ़साड, आकर्षक हरित परिसर, चौड़ी आवाजाही व्यवस्था, बेहतर पार्किंग, नया फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, डिजिटल सूचना प्रणाली, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं।
मधुबनी कला और विरासत की झलक
स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों को मधुबनी पेंटिंग और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित कलाकृतियों से सजाया गया है। वहीं स्टेशन की डिजाइन में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति का भी अनुभव होगा।
भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन भागलपुर जिले का एक महत्वपूर्ण रेल प्रवेश द्वार माना जाता है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
पूर्व रेलवे में तेजी से हो रहा आधुनिकीकरण
पूर्व रेलवे के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना में कुल 64 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें से छह स्टेशन पहले ही राष्ट्र को समर्पित किए जा चुके हैं और अब शिवनारायणपुर इस सूची में शामिल होने जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यह परियोजना "विरासत भी, विकास भी" की सोच को साकार करते हुए आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित रेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
देशभर में 75 स्टेशनों का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन स्टेशनों का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भारतीय रेलवे को आधुनिक स्वरूप देना है।
प्रयागराज। देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज में संचालित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के एक कोचिंग सेंटर को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मच गई है तथा सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित एक लाइब्रेरी में आग लगाने से कई युवक की मौत हो गई जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों की जांच चल रही है इसी क्रम में प्रयागराज प्रशासन ने हाल ही में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान सुरक्षा मानकों, भवन अनुमति और अग्निशमन (फायर सेफ्टी) नियमों के अनुपालन की जांच के लिए शुरू किया गया था। जांच के दौरान कई संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन ने पाया कि बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान बिना आवश्यक फायर एनओसी (No Objection Certificate) और अन्य सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे थे।
इसी क्रम में खान ग्लोबल स्टडीज के प्रयागराज स्थित एक सेंटर पर भी कार्रवाई की गई। आरोप है कि संस्थान आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों से संबंधित कुछ नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया।
प्रशासन का बड़ा अभियान
प्रयागराज में किए गए निरीक्षण में 93 कोचिंग संस्थानों की जांच की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से केवल 16 संस्थानों के पास वैध फायर एनओसी पाई गई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन संस्थानों को सील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या बंद हो जाएगी खान सर की कोचिंग?
फिलहाल यह कार्रवाई प्रशासनिक और तकनीकी कमियों को लेकर की गई बताई जा रही है। यदि संस्थान आवश्यक दस्तावेज, फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य निर्धारित मानकों को पूरा कर देता है तो सील हटने की संभावना बन सकती है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
छात्रों में चिंता
कोचिंग सेंटर सील होने की खबर के बाद वहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच इस कार्रवाई से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। वहीं अभिभावक भी प्रशासन और संस्थान दोनों से जल्द समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।
प्रदेशभर में चल रही है कार्रवाई
प्रयागराज ही नहीं, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग संस्थानों की जांच तेज कर दी गई है। कानपुर में भी सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर दर्जनों कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि हाल की घटनाओं के बाद सभी शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
रांची: मेहनत, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण पर इतना भरोसा हो कि आसमान में सुराग हो जाए एक ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण झारखंड की राजधानी रांची की छात्रा अवनी ने पेश किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (री-इवैल्यूएशन) के बाद अवनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पुनः जांच के बाद अवनी को 500 में 500 अंक प्राप्त हुए हैं और वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बन गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सीबीएसई द्वारा घोषित प्रारंभिक परिणाम में अवनी को पूर्ण अंक नहीं मिले थे उन्हें 500 में से 476 अंक प्राप्त हुए थे । अपने प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त अवनी ने बोर्ड की पुनः जांच प्रक्रिया का सहारा लिया। उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा समीक्षा के बाद उनके अंक बढ़े और अंततः उन्हें सभी विषयों में पूर्ण अंक प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्होंने 500 में 500 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया।
अवनी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। परिणाम सामने आने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, शिक्षकों, मित्रों और आसपास के लोगों ने मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
अवनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने समय का सही प्रबंधन किया और हर विषय पर बराबर ध्यान दिया। उनका मानना है कि यदि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ निरंतर मेहनत करें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
शिक्षकों के अनुसार अवनी शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। स्कूल में भी उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। शिक्षकों ने कहा कि अवनी की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिश्रम और लगन के बल पर बड़े सपने देख रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला पुनः जांच प्रक्रिया की अहमियत को भी दर्शाता है। कई बार मूल्यांकन के दौरान हुई छोटी त्रुटियां विद्यार्थियों के अंतिम परिणाम को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में यदि किसी छात्र को अपने प्रदर्शन पर विश्वास हो तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनः जांच का विकल्प चुन सकता है।
अवनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने झारखंड के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनकी सफलता को राज्य के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। 500 में 500 अंक हासिल कर राष्ट्रीय टॉपर बनने वाली अवनी अब हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
ब्यूरो । राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार के लिए कई अहम सिफारिशें की गई हैं।सबसे बड़ी सिफारिश श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर एक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की बताई जा रही है। रिपोर्ट सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जानी है।जांच से जुड़े उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, व्यवस्थापक गोपाल राव, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत कुल 14 लोगों की भूमिका जांच के दायरे में आई है। एसआईटी ने विभिन्न स्तरों पर जवाबदेही तय करने और वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।
रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशें
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन।
ट्रस्ट के प्रशासनिक संचालन के लिए CEO की नियुक्ति।
चढ़ावे और दान की निगरानी के लिए आधुनिक ऑडिट व्यवस्था।
वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई प्रणाली।
जवाबदेही तय करने हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करना।
राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल
एसआईटी रिपोर्ट सामने आने के बाद धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यदि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होती है तो यह राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद का सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा सकता है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले कदम और सरकार द्वारा रिपोर्ट पर लिए जाने वाले फैसले पर टिकी हैं।