FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
सीसीएल की सीएसआर पहल से युवाओं को सशक्तिकरण: सीआईपीईटी रांची में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न*
March 25, 2026 | 122 Views
सीसीएल की सीएसआर पहल से युवाओं को सशक्तिकरण: सीआईपीईटी रांची में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न*

रांची। 25 मार्च 2026 (बुधवार): - स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Central Coalfields Limited (CCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत Central Institute of Petrochemicals Engineering & Technology (CIPET), रांची के सहयोग से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इस अवसर पर आज प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 5वें बैच के प्रशिक्षण के सफल समापन की औपचारिक घोषणा की गई।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल और सीआईपीईटी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 180 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना था। इससे पूर्व 4 बैच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके थे तथा आज 5वें बैच के प्रशिक्षण के समापन के साथ ही पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

 

चार माह की इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 35 प्रशिक्षुओं को मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि इस बैच के 31 प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतिष्ठित प्लास्टिक निर्माण कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान किए जा चुके हैं, जो इस पहल की सफलता और उपयोगिता को दर्शाता है।

 

कार्यक्रम में सीसीएल और सीआईपीईटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल उपस्थित थे। उनके साथ श्री एस. एस. लाल, महाप्रबंधक (सीएसआर/एसडी) तथा श्रीमती श्वेता, प्रबंधक (सीएसआर/एसडी), सीसीएल भी उपस्थित थीं।

 

सीआईपीईटी, रांची की ओर से श्री अवनीत कुमार जोशी), श्री मोहम्मद मासूम हैदर, श्री शाह नवाज़ अहमद सहित संस्थान के शिक्षक एवं प्रशिक्षु कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों जैसे प्लास्टिक प्रोसेसिंग और इंजेक्शन मोल्डिंग से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे उद्योग के अनुरूप कुशल एवं रोजगार के लिए तैयार पेशेवर बन सकें।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल, श्री हर्ष नाथ मिश्र ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके अनुशासन, समर्पण और परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं का कौशल विकास सीसीएल की सीएसआर गतिविधियों की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित युवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीसीएल एवं सीआईपीईटी के प्रति आभार व्यक्त किया।


March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views
March 25, 2026 | 123 Views