FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
ई-पेपर तथा डिजिटल मीडिया को मान्यता के लिए जेसीआई ने भेजा पीएम मोदी को पत्र
June 2, 2022 | 384 Views
  ई-पेपर तथा डिजिटल मीडिया को मान्यता के लिए जेसीआई ने भेजा पीएम मोदी को पत्र

राँची- पूरा देश डिजिटल इंडिया बन रहा है। देश में हर कार्य को पेपर लेस करने पर सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जबकि कोरोना के चलते लघु तथा मध्यम समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। उन्होंने आज ई-पेपर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ई-पेपर को पाठकों ने भी पसंद किया। जो समाचार पत्र पहले प्रकाशित होने पर भी दूर दराज के क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाते थे। वह अब आसानी से पाठकों तक पहुंचने लगे हैं। वहीं लोगो को सरकारी योजनाओं की आसानी से जानकारी भी होने लगी। इसकी प्रसारित होने की क्षमता को देखते हुए बड़े मीडिया हाउस भी डिजिटल ई-पेपर तथा बेव पोर्टलों पर आ गए। लेकिन इनसे जुड़े पत्रकारों को आज भी फर्जी होने का दंश झेलना पड़ता है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंड़िया रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना की अध्यक्षता में विगत 30 मई को राष्ट्रीय स्तर पर ई-काॅन्फ्रेसिंग हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से वरिष्ठ पत्रकार डॉ०एके राय , फतेहपुर से डॉ०आरसी श्रीवास्तव, पीलीभीत जिले से नीरज राज सक्सेना, शाहजहांपुर जिले से संजय जैन, लखनऊ से अजय शुक्ला के साथ झारखंड के रांची जिले से अशोक कुमार झा,राजस्थान के बाडमेर से राजू चारण जी तथा मध्यप्रदेश से हरिशंकर पाराशर जी ने हिस्सा लिया। जिसमें पत्रकारों की समस्याओ को लेकर चर्चा हुई तथा ई पेपर और डिजिटल मीडिया के रजिस्ट्रेशन को लेकर चर्चा हुई। उपरोक्त तथ्यो पर आधारित निर्णय लेने के लिए सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना को अधिकृत किया। आज जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर इसकी मान्यता की मांग की है। उन्होंने पत्रकारिता के लिए नियमावली संशोधन करने की भी प्रधानमंत्री से मांग की है। उन्होंने पत्रकारों की शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने की मांग भी की। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया आयोग जैसी पत्रकार संगठनों द्वारा की जा मांगों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखित रूप से मांग करते हुए कहा कि हम सभी पत्रकार तथा मध्यम समाचार पत्र समूह आपके डिजिटल इंडिया की आवश्यकता पर आपके साथ हैं।

June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views
June 2, 2022 | 385 Views