कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव का निधन
जाने-माने हास्य अभिनेता और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वही 10 अगस्त से हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव एम्स में इलाजरत थे जहां वह कोमा में चले गए थे।वही लगातार डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज कर बेहतर स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद वह होश में नहीं आ पाए और आखिरकार 42 दिनों के इलाज के बाद 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। वही निधन के बाद देश में हास्य अभिनेता को चाहने वालों को धक्का लगा। मालूम हो कि हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड में कॉमेडी किंग कहे जाते थे और अपने अभिनय और बोल की वजह से पूरे देश में प्रख्यात थे।