FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
September 15, 2025 | 521 Views
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत की जाने वाली शक्तियों, अधिकारों और कार्यों से संबंधित पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून के तहत किए गए उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह हो, जिससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में  स्थानीय स्वशासन की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ जनजातीय समुदायों का आर्थिक- सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण हो सके।

 इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, प्रधान सचिव  वंदना दादेल, प्रधान सचिव  एमआर मीणा, महाधिवक्ता  राजीव रंजन,विधि विभाग के प्रधान सचिव  नीरज कुमार श्रीवास्तव, सचिव  प्रशांत कुमार , सचिव  अमिताभ कौशल, सचिव  कृपानंद झा , सचिव  के श्रीनिवासन, सचिव  मनोज कुमार, सचिव  चंद्रशेखर, सचिव  अरवा राजकमल, सचिव  मनोज कुमार, पंचायती राज निदेशक श्रीमती राजेश्वरी बी, निदेशक खान  राहुल सिन्हा, पीसीसीएफ  अशोक कुमार, वन संरक्षक श्री पीआर नायडू,  डीएफओ श्री दिलीप कुमार, विशेष सचिव  प्रदीप कुमार हजारी और संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी मौजूद थे।
 


September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views
September 15, 2025 | 522 Views