FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसूति महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
September 18, 2025 | 342 Views
सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसूति महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

साहिबगंज।  जिले के नगर थाना अंतर्गत सूर्या सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में एक 25 वर्षीय महिला रिंकी देवी पति ललन कुमार यादव की मौत के बाद हंगामा हो गया। रिंकी देवी आईवीएफ उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थी और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी मौत साधारण नहीं थी, बल्कि हत्या थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें 4 बजे पता चला कि रिंकी देवी की मौत हो गई है, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे, तो पुलिस पहले से ही मौजूद थी और अस्पताल के अधिकारी दरवाजा बंद करके बैठे थे।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया गया और अस्पताल पर "मौत का धंधा" चलाने का आरोप लगाया। प्रशासन के आलाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों को शव सौंप दिया गया। जहां गुरुवार देर शाम रिंकी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों ने कहा 1 वर्ष में चार प्रसूति महिला की हो चुकी है मौत

सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां पर बेहतर इलाज नहीं किया जाता है अब तक एक वर्ष के अंदर चार प्रसूति महिलाओं की मौत हो चुकी है

न्याय की मांग को लेकर थाना में दर्ज कराएंगे प्राथमिकी 

प्रसूति महिला रिंकी देवी की मौत के मामले में परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है इस मामले में नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

 

 


September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views
September 18, 2025 | 343 Views