FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का डीजीपी का निर्देश
March 25, 2026 | 210 Views
रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का डीजीपी का निर्देश

रांची। रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तदाशा मिश्रा महानिदेशक-सह-पुलिस महानिरीक्षक ने की।

बैठक में सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

महोदया ने अधिकारियों को रामनवमी जुलूस एवं शोभायात्रा मार्गों का भौतिक सत्यापन करने तथा सभी रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

बैठक में अपर महानिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं


March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views
March 25, 2026 | 211 Views