FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के लिए सुनहरा अवसर
September 18, 2025 | 425 Views
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:  किसानों के लिए सुनहरा अवसर

रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी किसान बंधुओं से अपील की है कि वे बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 की अधिसूचित फसलों अगहनी धान और भदई मक्का का बीमा कराकर अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करें। इस योजना के तहत किसान मात्र एक रुपये के टोकन प्रीमियम जमा करके प्राकृतिक आपदाओं, असामान्य वर्षा, सूखा, कीट, रोग आदि से होने वाले नुकसान से अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं।  

बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक विस्तारित

किसान भाई-बहन अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या बैंक शाखा में आवश्यक दस्तावेज जमा कर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। यह योजना किसानों की आय को स्थिर और सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने सभी किसानों से समय रहते इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।  

आवश्यक दस्तावेज:
 
(1) आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)  

(2) खसरा/खतियान (जमीन के मालिक होने का प्रमाण)  

(3) बैंक पासबुक (बैंक खाता और IFSC कोड)  

(4) भूमि रजिस्ट्रेशन प्रमाण (भूमि की वैधता) 
 
(5) वंशावली (पारिवारिक अधिकार का प्रमाण)  

(6) स्वघोषणा पत्र (स्वयं द्वारा प्रमाणित विवरण)  

क्लेम (मुआवजा) प्रक्रिया:
  
(1) असफल बुआई (Prevented Sowing):
  
 यदि बाढ़ या सूखे के कारण किसी क्षेत्र में 75% से अधिक क्षेत्र में बुवाई नहीं हो पाती, तो प्रत्येक बीमित किसान को उनके बीमित क्षेत्र की 25% राशि मुआवजे के रूप में प्रदान की जाएगी।  

(2) फसल कटाई के बाद नुकसान:

यदि कटाई के बाद खेत में रखी फसल को ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, चक्रवात आदि से नुकसान होता है, तो किसान 72 घंटे के भीतर 14447 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  

(3) फसल कटाई के आधार पर:
   
फसल की पैदावार के आधार पर नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रदान किया जाएगा।  

उपायुक्त ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी मेहनत को सुरक्षित करें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, बैंक शाखा से संपर्क करें।
 


September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views
September 18, 2025 | 426 Views