FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात
September 20, 2025 | 280 Views
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर उन्होंने ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी 2 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह परिवार सहित सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विजयादशमी" का यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव का भी प्रतीक है। ऐसे अवसर समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य वासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष  सुधीर उग्गल, पूर्व अध्यक्ष  राजेश खन्ना, महासचिव  राजेश मेहरा, वरीय उपाध्यक्ष  रणदीप आनंद एवं  दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष  पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद साहू, वरीय उपाध्यक्ष  पंचानंद कुमार, कंचन साहू,  रवि साहू मौजूद थे।


September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views
September 20, 2025 | 281 Views