 
            रामगढ़। अजय कुमार, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ बरकाकाना पक्की सड़क पर फ्लाईआवर के नीचे हरहरी नदी के पास कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बेचा जा रहा है। थाना प्रभारी रामगढ़ थाना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ बरकाकाना पक्की सड़क पर फ्लाईआवर के नीचे हरहरी नदी के पास पहुंच छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान के दौरान कुछ व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे, पुलिस बल के द्वारा 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा अन्य व्यक्ति भाग निकले। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से मोबाईल फोन, पेंटाजोसिन लैक्टेज इंजेक्शन, I.P RIDOOF इंजेक्शन, इन्सुलीन सिरिंज, Biphasic isophane insulin injection I.P नशीला (इंजेक्शन) बरामद किया गया। बरामद नशीला (इंजेक्शन) के संबंध में पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ाये एवं भागने वाले व्यक्तियों के द्वारा संगठित होकर षडयंत्र के तहत् कई वर्षों से लगातार नशा के इंजेक्शन एवं दवा का व्यापार पुरे रामगढ़ क्षेत्र में चला रहे है और स्कूल-कॉलेज के नवयुवकों को नशीला इंजेक्शन, टेबलेट का आदत लगाकर उसे नशा का आदि बना देते है, जिसके बाद नशा का इंजेक्शन एवं टैबलेट का मुंह मांगी कीमत वसूलते है जिससे अच्छा मुनाफा कमाते है। इस कार्य हेतू सभी लोग नशा का इंजेक्शन एवं दवा एक दुसरे को देने के लिए फ्लाईआवर के नीचे हरहरी नदी पुल के पास इक्टट्टा हुए थे। पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा भागने वाले व्यक्तियों का नाम पत्ता बताया गया है तथा यह भी बताया कि पूर्व में नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल जा चुके है।
इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड 
संख्या-183/2025 धारा-49/318(4)/61(2)/317(1)/111/275/276/286 भा०न्या०सं० घारा-22 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट 27 (बी) (ii) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940, 18 (C) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल 1945 के तहत् प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पकड़ाये व्यक्तियों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर स्कूटी नं० JH24A-4484 को घटनास्थल के नजदीक छुपाकर रखे हालत में बरामद किया गया स्कूटी के अंदर विभिन्न कंपनी का नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया है। पकड़ाये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी अपराधकर्मी का नाम एवं पता
1. मुस्ताक अली, उम्र 27 वर्ष, पिता-जमालुद्दीन नट, सा० आजाद मोहल्ला, नियर जामा मस्जिद, थाना-पतरातु (बरकाकाना), जिला-रामगढ़।
    2.सन्नी राम, उम्र 30 वर्ष,  
       पिता-राजु रविदास,  
       सा०-कोयरी टोला, रविदास 
       मुहल्ला, थानाजिला-रामगढ 
  3. विक्की राम, उम्र 24 वर्ष,     
      पिता-मुन्नीलाल राम,    
      सा०-कोयरी टोला, रविदास 
     मुहल्ला,थाना-जिला-रामगढ़।
4. सोनु राम, उम्र 32 वर्ष, पिता-छोटेलाल राम, सा०-पारसौतिया, थाना+जिला-रामगढ़।
5. राकेश यादव, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० मंगल यादव, सा०-पुरनी मंडप, गोलपार, थाना जिला-रामगढ़।
6. राहुल सोनी, उम्र-28 वर्ष, पिता-वैधनाथ सोनी, सा०-न्यू कॉलोनी पुरनी मंडप, थाना जिला-रामगढ़।
7. विपिन कुमार सिंह, उम्र 36 वर्ष, पिता महेश्वर सिंह, सा०-तिरंगा चौक, पुरनी मंडप गोलपार, थाना जिला-रामगढ़। 7
बरामद सामान
1. एक सफेद रंग का ओपो कंपनी का स्मार्टफोन
2. Pentazocine lactate injection I.P RIDOOF इंजेक्शन, कुल 310 पीस।
3. Biphasic isophane insulin injection I.P 01 पीस।
4. इंसुलीन इंजेक्शन कुल 05 पीस।
5. स्कूटी नं० JH24A-4484
6. Phenoborbition Sodium injection 04 पीस
7. Tozowin injection 03 पीस
8. Aneket (Ketamin Hydrochlonate injection) 03 पीस,
9. Tramadol injection B.P 04 पीस,
10. Alprazolam Tablets I.P (Trika 0.5) 01 पत्ता
11. Tramadol Hydrochloride & aletaminophane tablets 01 पत्ता
12. Lorazepam Tablets I.P 01 पत्ता,
13. Alprazolam Tablets I.P (Alprax 0.5) 01 पत्ता,
14. Paracetamol & Tramadol Hydrochaloride Tablet I.P (Ultracet) 01 पत्ता,
छापामारी दल में शामिल
1. परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़।
2. पु०नि० डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़ थाना।
3. पु०अ०नि० दीपक रजक रामगढ़ थाना।
4. पु०अ०नि० अरिवंद कुमार सिंह, रामगढ़ थाना।
5. पु०अ०नि० बीरबल हेम्ब्रम, रामगढ़ थाना।
6. रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड एवं पैंथर मोबाईल के सशस्त्र बल।
 
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                 
                                    
                                