FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च
September 1, 2022 | 526 Views
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

बरहेट - बुधवार देर सायं बरहेट बाजार के युवाओं एवं ग्राम वासियों ने दुमका की बेटी अंकिता सिंह की हुई निर्मम हत्या के खिलाफ उनको न्याय दिलाने एवं उनके श्रद्धांजलि के रूप में कैंडल मार्च निकाला गया . कैंडल मार्च बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड ,हटिया पाड़ा, शिवगादीगा चौक, नवाब चौक ,मुख्य बाजार, बोरियो बस स्टैंड ,तीन मुहानी चौक होते हुए वापस दुर्गा मंदिर के प्रांगण में समाप्त हुई . जहां पर सभी ग्राम वासियों ने अंकिता की तस्वीर को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि व्यक्त की. इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजू साह ने कहा की आए दिन हमारे समाज में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं .इसके जिम्मेदार कौन हैं इस विषय पर हमें चिंतन करना चाहिए एवं हमें अपने समाज को सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. इसके साथ ही आकाश पांडे ने कहा कि बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार की तत्परता सुस्त नजर आती है .अतः इस विषय पर आम लोगों को ही सड़क पर उतर कर न्याय दिलाने की पहल करनी पड़ेगी. कैंडल मार्च में मुख्य रूप से समाजसेवी लालू भगत, अमित दास ,रविंद्र सेन, मनीष भारती, कन्हाई डोली ,अजय साह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views
September 1, 2022 | 527 Views