FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
फलता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त, ‘पुष्पा’ जहांगीर खान चौथे नंबर पर खिसके
May 23, 2026 | 475 Views
फलता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त, ‘पुष्पा’ जहांगीर खान चौथे नंबर पर खिसके

ब्यूरो। पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है । जहां बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। शुरुआती राउंड से ही बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा विपक्ष पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। 10 राउंड की गिनती तक बीजेपी करीब 38940 वोटों की विशाल बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा टीएमसी नेता जहांगीर खान उर्फ “पुष्पा” को लेकर रही। मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी, लेकिन ईवीएम में नाम बने रहने के कारण उनके नाम पर वोटों की गिनती जारी रही। हैरानी की बात यह रही कि कभी अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले जहांगीर खान अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

मतगणना के दौरान दूसरे स्थान पर सीपीआईएम उम्मीदवार बने हुए हैं, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को बेहद कम वोट मिलते दिख रहे हैं। शुरुआती राउंड से ही बीजेपी ने ऐसी बढ़त बनाई जिसे विपक्ष पकड़ नहीं सका।

फलता सीट पूरे बंगाल चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी रही थी। री-पोलिंग से पहले जहांगीर खान ने खुद को “पुष्पा” बताते हुए कई विवादित बयान दिए थे, लेकिन मतदान से ठीक पहले चुनाव से हटने के फैसले ने सियासी माहौल बदल दिया। इसके बाद बीजेपी ने इस सीट पर आक्रामक प्रचार किया और अब नतीजों में उसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फलता का यह परिणाम पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि टीएमसी के मजबूत माने जाने वाले इलाके में बीजेपी ने एकतरफा बढ़त बना ली है।


May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views
May 23, 2026 | 476 Views