FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया
May 4, 2026 | 406 Views
पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही अब तक 208 सीटो पर बढ़त बना रखी है। वही भवानीपुर विधानसभा सीट से हुए मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

यह नतीजा बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में इस सीट पर मिली हार को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जीत के साथ शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सियासत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी, इसलिए यह मुकाबला पूरे देश की नजरों में था।

नतीजे सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, जबकि टीएमसी खेमे में मायूसी छा गई है। अब सबकी नजर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया और आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी है।

 


May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views
May 4, 2026 | 407 Views