समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन
लखनऊ । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, वही शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।