FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
कांके भिटा बस्ती में महतो, रैयत एवं ग्राम सभा का बड़ा निर्णय: पूर्व पाहन को बदला गया, नए पाहन की घोषणा
April 10, 2026 | 212 Views
कांके भिटा बस्ती में महतो, रैयत एवं ग्राम सभा का बड़ा निर्णय: पूर्व पाहन को बदला गया, नए पाहन की घोषणा

रांची। कांके भिटा बस्ती में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आदिवासी समाज के महतो, रैयत, ग्राम सभा एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा की अध्यक्ष वर्षा गाड़ी ने की।

बैठक में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सर्वसम्मति से पूर्व पाहन सोनू पाहन को उनके पद से हटाकर नए पाहन के रूप में डोमन मुंडा की घोषणा की गई। सरना स्थल पर विधिवत रूप से उन्हें सूप सौंपकर यह प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके पश्चात पारंपरिक नाच-गान के साथ नए पाहन को सम्मानपूर्वक उनके घर तक लाया गया। तत्पश्चात महतो, रैयत एवं समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें आधिकारिक रूप से पदस्थापित किया गया। यह निर्णय ग्राम सभा एवं समाज के सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की
  • केंद्रीय महिला सरना समिति की अध्यक्ष एंजेल लकड़ा
  • केंद्रीय पाहन जगलाल पाहन
  • बारह पहाड़ महाराजा मंन्द्र मुंडा के महामंत्री सधन उरांव
  • टुटलो बेड़ो के पाहन मंगरा उरांव
  • पत्र टोली के पाहन बुद्धू मुंडा

सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता गाड़ी, मितीयस उरांव, मंजुला टोप्पो एवं अन्य ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही।


April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views
April 10, 2026 | 213 Views