बरहरवा भाजपा मंडल इकाई ने आरबी पैलेस में व्यापारी सम्मेलन का किया आयोजन, सांसद सुनील सोरेन हुए शामिल
बरहरवा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल होने पर 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है इसी कड़ी में 17 जून 2023 दिन शनिवार को आरबी पैलेस बरहरवा में एक व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार ने की। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पाअर्चन किया उसके बाद सामूहिक वंदे मातरम का गायन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया! इस व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि दुमका के लोकप्रिय सांसद सुनील सोरेन ने व्यापारियों को सम्मानित किया एवं कहा कि व्यापारी कोई चोर नहीं है, देश के विकास में उनका अहम रोल है मोदी सरकार ने बहुत सारे टैक्सों को खत्म कर एक देश एक टैक्स, जीएसटी लाकर कर प्रणाली को सरल बनाया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल कृष्ण भगत ने कहा कहां की पहले इनकम टैक्स सेल टैक्स वाले लोग आते थे, तो बाजार बंद हो जाता था जबकि व्यापारी पूरा टैक्स भरते थे, अब बाजार बंद नहीं होता ! अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जो अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को वीजा नहीं दे रहा था आज वह 21 तोपों की सलामी दे रहा है, वरिष्ठ अंकेक्षक मनोज बोहरा ने कहा कि जब जब देश को जरूरत हुई है, तब तब भामाशाह जैसे व्यवसायियों ने अपना सारा धन देश के लिए कुर्बान कर दिया है भाजपा के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक कुसुमाकर तिवारी ने कहा कि व्यवसायियों ने हमेशा देश के लिए कार्य किया है! वहीं जिला मंत्री ललिता देवी ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद पूरे देश की तरक्की हुई है! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष पाचू सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्यामल दास, व्यवसाय सुदामा महतो, भाजपा के मंडल महामंत्री प्रदीप भगत, राजकुमार भगत, मंडल मंत्री मंजू देवी जय देव महतो, सुशील मिश्रा,मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम कुमार वर्मा मंडल, महिला मोर्चा के अध्यक्ष शीला मंडल, उपाध्याय चुमकी पाल, मंत्री प्रमिला देवी, युवा मोर्चा के महामंत्री अमित भारती, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बबलू दास, बटाइल के पूर्व मुखिया मार्शल पावरिया, एससी मोर्चा के महामंत्री संजय चौधरी, भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य विक्की गुप्ता, रतनपुर पंचायत के शक्ति केंद्र प्रभारी जवाहर भगत, बरहरवा पूर्वी के पंचायत प्रभारी प्रदीप रमान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे!