FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
डॉक्टरो की निजी प्रेक्टिस करने पर लगी रोक,सिविल सर्जन की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन
February 13, 2026 | 197 Views
डॉक्टरो की निजी प्रेक्टिस करने पर लगी रोक,सिविल सर्जन की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन

उपायुक्त की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक

डॉक्टरों की उपस्थिति, रोस्टर अनुपालन व इमरजेंसी प्रबंधन पर कड़े निर्देश

साहेबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, साहेबगंज के सभागार में चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर सभी चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अस्पताल में समन्वित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना था।

समीक्षा के क्रम में चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने O.P.D./I.P.D. रोस्टर के कड़ाई से अनुपालन, आपातकालीन एवं प्रसव कक्ष में ड्यूटी के दौरान अनिवार्य Hand Over/Take Over, इमरजेंसी चिकित्सकों द्वारा नियमित सुबह-शाम राउंड तथा रोस्टर के समय निजी प्रैक्टिस पूर्णतः निषिद्ध रखने के निर्देश दिए।

प्रसव एवं आपातकालीन मरीजों के BHI पर विस्तृत रेफरल विवरण अंकित करने, सभी सर्जिकल मरीजों का संबंधित सर्जन द्वारा नियमित फॉलोअप  तथा सभी चिकित्सकों द्वारा बायोमैट्रिक (IN/OUT) उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। O.P.D. में दवाओं को Capital Letter में स्पष्ट रूप से लिखने एवं रजिस्टर के सभी कॉलम भरने के निर्देश भी दिए गए।

मेडिको-लीगल मामलों (Post-mortem, Injury, Rape Case, Age Estimation) के समयबद्ध निष्पादन, ऑन-ड्यूटी इमरजेंसी चिकित्सक द्वारा विशेषज्ञों को सूचना देने एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अवकाश आवेदन में प्रयोजन एवं प्रकार (CL, EL, CPL, SPL) स्पष्ट अंकित करने तथा सहमति देने वाले चिकित्सकों द्वारा अतिरिक्त दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

ड्रेस कोड एवं परिचय पत्र के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मासिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा मृत मरीजों के परिजनों हेतु मोक्ष वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान  की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया, जो इन निर्देशों के पूर्ण अनुपालन की सतत निगरानी करेगी।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, अस्पताल प्रबंधक दिवेश कुमार एवं सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक उपस्थित थे।

 


February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views
February 13, 2026 | 198 Views