FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
नगर निकाय आम निर्वाचन–2026, सिंबल आवंटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
February 7, 2026 | 212 Views
नगर निकाय आम निर्वाचन–2026, सिंबल आवंटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Sahebganj. नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के संबंध में  साहेबगंज नगर परिषद (अध्यक्ष) के निर्वाची पदाधिकारी  गौतम भगत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर परिषद साहेबगंज, नगर पंचायत बड़हरवा एवं नगर पंचायत राजमहल से संबंधित निर्वाचन आंकड़े साझा किए गए।

नगर परिषद, साहेबगंज
नगर परिषद साहेबगंज अंतर्गत कुल 28 वार्ड हैं। यहां कुल 66 मतदान केंद्र एवं 01 सहायक मतदान केंद्र (21/1 ‘क’) बनाए गए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 69,164 मतदाता हैं, जिनमें 35,565 पुरुष एवं 33,599 महिला मतदाता शामिल हैं।

अध्यक्ष पद हेतु कुल 18 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें कोई नामांकन अस्वीकृत नहीं हुआ। 00 अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया, जबकि कोई भी अभ्यर्थी निर्विरोध नहीं रहा। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 134 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 11 नामांकन अस्वीकृत, 10 नाम वापसी तथा 05 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष 108 अभ्यर्थी चुनाव में हैं।

नगर पंचायत, बरहरवा
नगर पंचायत बड़हरवा में कुल 14 वार्ड हैं तथा 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 19,353 मतदाता हैं, जिनमें 9,785 पुरुष एवं 9,568 महिला मतदाता शामिल हैं।

अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन प्राप्त हुए। कोई नामांकन अस्वीकृत या नाम वापसी नहीं हुई तथा कोई भी अभ्यर्थी निर्विरोध नहीं रहा।


वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 64 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 02 नामांकन अस्वीकृत, 05 नाम वापसी हुई तथा शेष 57 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

नगर पंचायत, राजमहल
नगर पंचायत राजमहल में कुल 14 वार्ड हैं तथा 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 17,859 मतदाता हैं, जिनमें 9,094 पुरुष एवं 8,765 महिला मतदाता शामिल हैं।

अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 01 नामांकन अस्वीकृत एवं 01 नाम वापसी हुई। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु 04 अभ्यर्थी शेष हैं।

वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 48 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 01 नामांकन अस्वीकृत, 02 नाम वापसी तथा 02 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष 43 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार मतदान वैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी एवं वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का वैलेट पेपर होगा।

मौके पर मीडिया कर्मियों के द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 से संबंधित पूछे गए सवालों का जवाब पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) नगर पंचायत बरहरवा संजय कुमार दास, निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) राजमहल नगर पंचायत छुटेश्वर दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मतीन तारीक एवं सभी मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 


February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views
February 7, 2026 | 213 Views