FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
February 13, 2026 | 170 Views
नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

साहेबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने  नगर पालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पंचायती राज परिसर में चल रहे मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विखंडीकरण की प्रगति, निर्धारित समयसीमा तथा त्रुटिरहित सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची का विखंडीकरण पूरी पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित कर्मियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु उपस्थित थे। उन्होंने भी चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

 


February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views
February 13, 2026 | 171 Views