FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
सीसीएल क्षेत्रों में सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण, 21 महिलाओं को प्रमाण पत्र व मशीनें वितरित
February 4, 2026 | 156 Views
सीसीएल क्षेत्रों में सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण, 21 महिलाओं को प्रमाण पत्र व मशीनें वितरित

रांची: अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा  प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं सिलाई किट का वितरण भी किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर विभाग एवं सृजन संस्था के समन्वय से संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अर्पिता महिला मंडल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रशिक्षित महिलाओं को कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उन्हें नियमित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी स्थायी आजीविका विकसित कर सकें।

उल्लेखनीय है कि अर्पिता महिला मंडल बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के कल्याण हेतु निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। मंडल की सदस्याएँ समाज सेवा के कार्यों में अपने निजी संसाधनों एवं स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से भागीदारी निभाती हैं और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत हैं।


February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views
February 4, 2026 | 157 Views