FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शिलान्यास
March 20, 2026 | 138 Views
जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शिलान्यास

ठाकुरगंगटी। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिली है।

फूलवरिया पंचायत के ग्राम रतनपुर में नदी पर चेक डैम निर्माण कार्य (1.1 करोड़), बनियाडीह पंचायत के हसनान घाट के पास कोआ नदी में चेक डैम निर्माण (₹1.3 करोड़), जोरिया में बीयर निर्माण कार्य (1.7 करोड़), पंजाड़ीह पंचायत के ग्राम मुकेरीचक में कोआ नदी पर चेक डैम निर्माण (1.1 करोड़) तथा ग्राम विधानपुर में पोखर जीर्णोद्धार कार्य (54 लाख) का शुभारंभ किया गया।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ये योजनाएं जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों की आय में वृद्धि लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

स्थानीय लोगों ने इन योजनाओं के लिए मंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।


March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views
March 20, 2026 | 139 Views