FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बह रहा गंदा नाली का पानी, ग्रामीण परेशान
March 16, 2026 | 292 Views
अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बह रहा गंदा नाली का पानी, ग्रामीण परेशान

बुंडू: अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार के पास नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से आम लोगों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को पहले गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, उसके बाद ही वे सरकारी दफ्तर तक पहुंच पाते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाली का पानी सड़क पर फैलने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल बन गया है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास गंदगी बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

 


March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views
March 16, 2026 | 293 Views