FOLLOW US ON
Breaking News सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पीएम मोदी मंच पर रहे मौजूद | पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने राज्य के मंत्री परिषद को किया बर्खास्त | बिहार राज्य में मंत्री परिषद के शपथ के बाद विभागों का मुख्यमंत्री ने किया बटवारा | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बनी भाजपा की सरकार, भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7 वर्षीय बाल तेराक ईशान सिंह को किया सम्मानित | पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी |
झारखंड विधानसभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान
March 16, 2026 | 159 Views
झारखंड विधानसभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए और समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष , मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस अभियान में भागीदारी निभाई।

 


March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views
March 16, 2026 | 160 Views